रायपुर। सर्दी में बालों में रूखापन होना आमबात है। सर्दियों में हवा के रूखेपन से भी बाल खराब हो जाते हैं, इसलिए इस मौसम में आपके बालों को चाहिए खास देखभाल। बालों की समय-समय पर देखभाल करना बहुत जरूरी है। छोटी-छोटी टिप्स अपना कर आप बालों को सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं।
करें बालों में मसाज
सर्दियों में हवाएं बालों को रूखा यानी ड्राई बना देती हैं। इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है बालों में खूब सारा तेल लगाना। इस मौसम में आप चाहें तो आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गर्म तासीर का होता है, इसलिए ठंड से भी बचाता है। चाहे तो सिर में सरसों या नारियल के तेल से भी मालिश कर सकते हैं। तेल को हल्का गुनगुना करके लगाएं, जिससे तेल बालों की जड़ों तक पहुंचे। फिर हल्के हाथों से सिर की मालिश करें। यह बालों में एक सुरक्षा परत बना देता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
अंडे से बनाएं हेयर पैक
रूखे मौसम के कारण अगर बालों की चमक खो सी गई है तो बालों को फिर से चमकदार बनाने के लिए एक अंडे को खूब अच्छी तरह फेंक लें। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच अरंडी का तेल, एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच सिरका तथा थोड़ा-सा शहद मिला कर बालों में अच्छी तरह लगा लें। फिर दो घंटे बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें। बाल काफी चमकदार हो जाएंगे। बालों में पका केला, शहद, एलोवेरा और नीबू मिला कर लगाएं। 45 मिनट बाद सादे पानी से बालों को धो दें। लेकिन इस मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि पैक ज्यादा देर न लगा रहे और पैक लगाने के बाद बालों को कवर करके रखें। ऐसा न करने से ठंड लग सकती है।

बालों को रखें साफ
ठंड में बालों की नियमित सफाई भी जरूरी है। शैंपू सिर की त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह सिर की त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाता है और रूसी होने से भी बचाता है। सर्दियों में माइल्ड शैंपू या बेबी शैंपू का इस्तेमाल करें। बालों के टेक्सचर का भी ख्याल रखें। हमेशा सही शैंपू इस्तेमाल करना बालों और सिर की त्वचा के लिए अच्छा होता है।
स्टीमिंग करने से बालों होंगे स्वस्थ्य
सर्दियों में कंडीशनिंग बालों की खास जरूरत होती है। यह आपके बालों के लिए एक सुरक्षित परत तैयार करती है, जो उन्हें रूखेपन और दोमुंहा होने से बचाती है। कंडीशनर लगाने के बाद बालों में तौलिए की सहायता से गर्म पानी की भाप दें। ऐसा करने से आपके बाल सिल्की हो जाएंगे। ध्यान रहे ज्यादा देर तक स्टीम न लें, क्योंकि तौलिया जरा भी ठंडा हुआ तो ठंड लग सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...