Google Analytics Meta Pixel हिमाचल में भारी बर्फबारी से 400 सड़कें बंद, राजस्थान के बाड़मेर में ठंड ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा - Ekhabri.com

हिमाचल में भारी बर्फबारी से 400 सड़कें बंद, राजस्थान के बाड़मेर में ठंड ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी तेज होने से देशभर में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल की राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद 401 सड़कें बंद हो गईं, जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए। यहां पाइपलाइन में पानी जम गया। इधर, राजस्थान के बाड़मेर में ठंड ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां 24 घंटे में पारा 6.4 डिग्री लुढ़ककर 12.5 डिग्री से सीधे 6.1 डिग्री पर आ गया। शिमला में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां तीन इंच तक बर्फ गिरी। राज्य के दूसरे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में भारी बारिश हुई। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है। तीन नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से कई जगह पर्यटक भी फंस गए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। शिमला जिले में एक ही दिन में एचआरटीसी के 150 रूट प्रभावित हुए हैं। 73 बसें बर्फबारी के बीच फंस गई, जिन्हें बाद में रेस्क्यू कर लिया गया। राज्य में 344 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। होटल इंडस्ट्री खुश है क्योंकि, नए साल तक बुकिंग फुल है। सोमवार को सिर्फ शिमला में ही तीन हजार गाडिय़ां और मनाली में एक हजार गाडिय़ों में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचे। वहीं पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अटल टनल रोहतांग और सोलंग नाला वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
राजस्थान में 24 घंटे में पारा 9 डिग्री गिरा, माउंट आबू में माइनस 2 डिग्री
प्रदेश में सर्दी यू-टर्न ले चुकी है। शीतलहर से एक ही रात में अचानक ठंड बढ़ गई और कई जगह रात का पारा 4 से 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बाड़मेर में 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां 24 घंटे में पारा 6.4 डिग्री गिरकर 12.5 डिग्री से सीधे 6.1 डिग्री पर आ गया। माउंट आबू में पारा दो डिग्री गिरकर एक बार फिर माइनस (-)2 डिग्री पहुंच गया। तापमान के हिसाब से माउंट आबू सोमवार को देश के सबसे ठंडे 6 हिल स्टेशनों में टॉप पर रहा। यानी शिमला और श्रीनगर से भी ज्यादा ठंडा। क्योंकि शिमला में -1.1 डिग्री और श्रीनगर में 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अजमेर, बूंदी, दौसा और झालावाड़ में तेज शीतलहर का असर रहने का अनुमान जारी किया है। अगले 3-4 दिनों में कई शहरों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री तक लुढ़क सकता है। ज्यादातर इलाकों में 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है।
हवा की दिशा बदलते ही मध्य प्रदेश में तापमान में जोरदार गिरावट आई। राज्य में सीजन का पहला कोल्ड-डे सोमवार को रहा। मैक्सिमम तापमान 20.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होने पर कोल्ड-डे माना जाता है। पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के बाद अब ठंड बढ़ेगी। नारनौल में रात का तापमान 1.6 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रोहतक में दिन का पारा 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। शीतलहर की रफ्तार तेज हो गई। हालांकि, धूप खिलने से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पारा जीरो के करीब आ सकता है। पाला जमने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 और 5 जनवरी को बारिश हो सकती है। उत्तर से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से सूरत में ठंड फिर से लौट आई है। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने से मैक्सिमम टेम्परेचर में 2 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर में 4 डिग्री की गिरावट आई है। पारा लुढ़कने से दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ।
पहाड़ों से चली बर्फीली हवाओं के चलते पंजाब के तापमान में औसत 4 डिग्री की गिरावट आ गई। बठिंडा में रात का तापमान 1.5 डिग्री रह गया, जबकि दिन में पारा 14 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। फिरोजपुर में रात का पारा 2.4 डिग्री और दिन का पारा 12 डिग्री रहा। राज्य में आने वाले 48 घंटे में गहरी धुंध छाने का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन-चार दिनों तक छत्तीसगढ़ के मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पूर्वी हवा के असर से दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। इससे ठंड में हल्की कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मुताबिक हवा की दिशा बदलने से मैक्सिमम और मिनिमम टेम्परेचर बढ़ेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...