Google Analytics Meta Pixel खम्हरिया-उदयपुर में महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा नया मंच - Ekhabri.com

खम्हरिया-उदयपुर में महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार लगातार नई पहल कर रही है। इसी क्रम में अंबिकापुर क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया और ग्राम उदयपुर में महतारी सदन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया। महतारी सदन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

 

इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का केंद्र होगा। यहां महिलाएं बैठक, प्रशिक्षण, कौशल विकास और विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर सकेंगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

 

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में अनेक पारंपरिक कौशल और प्रतिभाएं मौजूद हैं। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। महतारी सदन महिलाओं को संगठित करने के साथ उनके हुनर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से महिलाएं सामूहिक रूप से अपनी क्षमताओं को निखार सकेंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

 

महतारी सदन में महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों के संचालन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे महिलाओं के बीच आपसी सहभागिता और समन्वय बढ़ेगा। साथ ही उन्हें सामूहिक प्रयासों के माध्यम से नए अवसर तलाशने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच मिलेगा।

Read Also  रायपुर में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच: 12 तारीख़ से टिकट ऑनलाइन मिलेंगी, छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और कलेक्टर-एसएसपी की बैठक

 

राजेश अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना परिवार और समाज की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। जब महिलाएं अपने हुनर और क्षमता के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ती हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। महतारी सदन महिलाओं के सामाजिक सशक्तीकरण के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नारी सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तीकरण को विकास की प्राथमिकताओं से जोड़कर काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी विकास के समान अवसर मिलें और वे अपने परिवार, समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

अंबिकापुर क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया और ग्राम उदयपुर में महतारी सदन का निर्माण स्थानीय महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है। सदन तैयार होने के बाद महिलाओं को अपनी सामूहिक गतिविधियों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक स्थान मिलेगा। इससे सामाजिक सहभागिता के साथ-साथ कौशल विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने दोनों ग्रामों की मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों को महतारी सदन की सौगात के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि खम्हरिया और उदयपुर के महतारी सदन आने वाले समय में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, सशक्तीकरण, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित होंगे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *