Google Analytics Meta Pixel दिल्ली के अधिकतर इलाके कोरोना की चपेट में, लगातार बढ़ रहे संक्रमित - Ekhabri.com

दिल्ली के अधिकतर इलाके कोरोना की चपेट में, लगातार बढ़ रहे संक्रमित

देशभर में कोरोना ने हाहाकार मचा कर रखी हुई है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,435 हो गई है, जिसमें 21,632 सक्रिय हैं, 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 934 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण कुछ इस तरह फैला है कि एक माह में ही 96 नए कंटेनमेंट जोन बन गए। दिल्ली में पहला कंटेनमेंट जोन 26 मार्च को बनाया गया था। खास बात ये है कि कंटेनमेंट जोन में भी लगातार कोरोना के मामले आ रहे हैं। वहीं, दिल्ली के सभी जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक कुल 2918 संक्रमित मरीज हैं। इनमें से 877 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 5 मार्च को आया था। इस हिसाब से करीब 90 फीसदी संक्रमित बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में औसतन रोजाना 100 नए मामले आ रहे हैं।

13 और 26 अप्रैल को नए मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। 13 अप्रैल को एक ही दिन में 356 और 26 अप्रैल को 293 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक 37,613 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 2918 संक्रमित पाए गए हैं। 2533 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। राजधानी में प्रत्येक 10 लाख पर 1862 लोगों की जांच हो रही है।

Read Also  फास्टैग यूजर्स को बड़ी राहत, 1 फरवरी से नई कारों के लिए KYV प्रक्रिया खत्म

वहीं, कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। जहांगीरपुरी इसका बड़ा उदाहरण है। इस इलाके में कोरोना के तीसरे चरण में पहुंचने की आशंका है। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद भी जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक की तीन गलियों में 47 मामले आए थे। चांदनी महल इलाके में भी लगातार नए मामले आ रहे हैं। यहां पुलिसकर्मियों को भी वायरस ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

बताते चलें कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में उससे पहले वाले सप्ताह से कम मामले आए हैं और ज्यादा लोग ठीक होकर घर गए हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद सातवें सप्ताह में 850 मामले आए थे। 8वें सप्ताह में 625 मामले आए और 580 लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं। इससे अंदाजा लगता है कि संक्रमितों की संख्या में कुछ गिरावट आई है और ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *