IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग की तारीखों के आगे बढ़ने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने बड़ा कदम उठाया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सीएसके ने अपनी टीम के ट्रेनिंग सेशन को रद्द कर दिया है. शुक्रवार देर रात टीम की ओर से इस बात का एलान किया गया. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए सीएसके के ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी.
2 मार्च से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे दिग्गज खिलाड़ी चेन्नई में अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे ते. चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा, ”कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 14 मार्च से टीम का ट्रेनिंग सेशनल रद्द किया जाता है.”
तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम के साथ महेंद्र सिंह धोनी करीब 8 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं. धोनी को मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखने के लिए भी हर दिन उनके फैंस मैदान पर पहुंच रहे थे. धोनी लगातार सोशल मीडिया पर भी अपने प्रैक्टिस के वीडियो शेयर कर रहे थे. धोनी के नेट प्रैक्टिस में लगातार पांच छक्के लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ.
धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स में मुरली विजय, हरभजन सिंह जैसे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी भी हैं. पिछले साल हुई नीलामी में चेन्नई की टीम ने पीयूष चावला, करण शर्मा और के एम आसिफ पर दांव लगाया है.
कोरोना वायरस के खतरे की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की तारीखों को 29 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है. शनिवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग होनी है जिसमें इस सीजन के नए शेड्यूल और मैचों को बंद दरवाजे में करवाने संबंधी जानकारी सामने आ सकती है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...