रायपुर, 11 अप्रैल 2025- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नवा रायपुर में प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन किया। यह प्लांट देश की अग्रणी सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 1,143 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा है।
डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनेगा प्लांट, 2030 तक 10 अरब चिप्स का लक्ष्य
सेमीकंडक्टर यूनिट नवा रायपुर के सेक्टर-5 में डेढ़ लाख वर्ग फीट में स्थापित की जा रही है। यह संयंत्र 2030 तक 10 अरब सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन करेगा, जिनका उपयोग टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में होगा।
नई औद्योगिक नीति बनी निवेश का आधार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर सेक्टर को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे निवेशकों को अनुकूल माहौल मिला है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर को छत्तीसगढ़ की “सिलिकॉन वैली” के रूप में विकसित किया जाएगा।
एनआरडीए ने 45 दिनों में किया भूमि आबंटन
राज्य सरकार और एनआरडीए ने संयुक्त रूप से 45 दिनों के भीतर भूमि आबंटन और लीज डीड पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की। यह छत्तीसगढ़ में तेज़ी से बढ़ते औद्योगिक विकास को दर्शाता है।
10 हजार करोड़ के अतिरिक्त निवेश का प्रस्ताव
पोलीमैटेक के एमडी ईश्वर राव ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए 10,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का प्रस्ताव भी दिया। इससे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रांजिस्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।
रोजगार के 5,000 से अधिक अवसर
इस परियोजना से छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। भूमिपूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...