Google Analytics Meta Pixel स्कूली बच्चों की फरार्टेदार अंग्रेजी सुनकर प्रभावित हुए मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों के साथ ली सेल्फी - Ekhabri.com

स्कूली बच्चों की फरार्टेदार अंग्रेजी सुनकर प्रभावित हुए मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों के साथ ली सेल्फी

रायपुर। बीजापुर जैसे सुदूर वनांचल में छोटे-छोटे बच्चों के मुंह से फरार्टेदार अंग्रेजी सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बीजापुर में स्वामी आत्मानंद में शासकीय इंग्लिश स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम पहुंचे थे। लोकार्पण के समय स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने फरार्टेदार अंग्रेजी में बातचीत करके मुख्यमंत्री को विस्मित कर दिया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों के साथ सेल्फी ली और जनप्रतिनिधियों के साथ कैरम खेल का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बीजापुर में स्वामी आत्मानंद में शासकीय इंग्लिश स्कूल का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इंग्लिश स्कूल में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए वहां विजिटर्स बुक में विद्यालय की शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने वाली पंक्तियां लिखी। इस अवसर पर राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी एवं संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, बस्तर संभाग के कमिशनर जी. आर. चुरेंद्र, आई.जी. पी. सुंदरराज, कलेक्टर रितेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, विद्यालय के प्राचार्य अमित गांधरला, शिक्षक-शिक्षकाएं और छात्र-छात्राएं तथा अभिभावकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने लिया सुविधाओं का जायजा
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोकार्पण के बाद विद्यालय का अवलोकन किया और वहां छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के छात्राओं के द्वारा तैयार आकर्षक रंगोली और छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से कबाड़ से जुगाड़, छत्तीसगढ़ का आर्थिक विकास पर आधारित मॉडल का भी अवलोकन किया। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को उनके नाम के अनुरूप आने वाले समय में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित है। विद्यालय में 500 विद्यार्थी अध्ययनरत है। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मॉडयूलर फर्निचर और आधुनिक प्रयोगशाला, विभिन्न प्रकार के खेल की सुविधा उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल के मैदान में बीजापुर स्कूल अकादमी कराटे टीम के प्रदर्शन को देखा और उनके प्रदर्शन को सराहा।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...