रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिर्री में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वे वार्षिक राज अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक राज अधिवेशन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समाज के पुरखों और विभूतियों ने केवल आजादी की लड़ाई ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, सहकारिता के साथ-साथ समाज सुधार जैसे उल्लेखनीय क्षेत्रों में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने ग्राम सिर्री में सामुदायिक भवन और नलजल योजना की स्वीकृति की घोषणा की।
राज्य सरकार ने बेहतरी के लिए कई निर्णय
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ-साथ नागरिकों की बेहतरी के लिए कई निर्णय लिए हैं। धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिसम्बर से धान खरीदी व्यवस्थित ढंग से चल रही है। धान खरीदी के लिए बारदाना की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी किसान के पंजीकृत रकबे में यदि कोई त्रुटि होगा तो उसे जांच कर सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार की दिशा में सुराजी गांव योजना की शुरूआत की गई है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। वर्मी कम्पोस्ट से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। गौठान निर्माण से पशुधन की सुरक्षा और फसलों की सुरक्षा हो रही है।
मुख्यमंत्री ने किया पैरादान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए गौठानों में पैरादान करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि खेत में पैरा जलाने से धरती की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। पैरा न जलाएं, पैरा को गौठान में दान करें। पैरा से खाद बना सकती है, इससे फसल का उत्पादन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज युवक-युवती परिचय पत्रिका ह्यह्यपुष्प परिणयह्यह्य का विमोचन भी किया। अधिवेशन को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...