Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 13 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 13 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन की शुरुआत महादेव को जल चढ़ाने से करें. भाग्य की बजाय अपने पुरुषार्थ पर भरोसा रखें, सभी कार्य सरलता पूर्वक होते नजर आएंगे. कर्मक्षेत्र में जो मित्र और सहयोगी आदि हैं वह आज कोपरेटिव मूड में रहने वाले हैं, जिनसे आपको लाभ होगा. व्यापारी वर्ग निवेश करने से पहले नफा-नुकसान के बारे में जान लें, लॉग टाईम के लिए किया गया निवेश अच्छा फल दे सकता है. स्वास्थ्य की बात करें तो ग्रहों की स्थिति वायरल इंफेक्शन करा सकती है. संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. बड़ी बहन से किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है, राई का पहाड़ न बनाएं.

 

वृष- आज के दिन महादेव को बेलपत्र चढ़ाए व शिव की आराधना से दिन का प्रारम्भ करें. आज हो सकता है आप जिनकी मदद करें वहीं किहीं कारणों से परेशानियों का कारण बन जाएं, इसलिए किसी की मदद करने से पहले विचार कर लें. ऑफिस में सहकर्मियों से कुछ खटपट हो सकती है, स्थितियों को समझते हुए, शांत ही रहना चाहिए. व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच से बच कर रहना चाहिए, वहीं सरकारी कार्य बन सकते हैं. सेहत में उन खाद्य-पदार्थों का सेवन करें, जिसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक हो, डॉक्टर के सलाहानुसार कैल्शियम की दवा भी ले सकते हैं. कल की तरह आज भी घर के कार्यों में ध्यान दें.

 

मिथुन- आज के दिन पूजा-पाठ को महत्व दें, और घर पर ही रहकर भोलेनाथ का पूजन करना चाहिए. ऑफिशियल कार्य को उत्सुकता के करते रहें और अपने उत्साह में बिल्कुल भी कमी न आने दें. करियर को गति देने के लिए जमकर मेहनत करें. बिजनेस में कोई नया पार्टनर जुड़ सकता है जिसका आगमन बिजनेस के लिए लाभदायक होगा. विद्यार्थियों को खेलने से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. हेल्थ की बात करें बीमारी चल रहें लोगों को सावधान रहने की जरुरत है, समय-समय पर अपना मेडिकल चेक-अप करवाते रहें. संतान से बहुत ज़्यादा उम्मीद रखने के बजाय आज उनको अपने कार्य व अपनी इच्छाओं को पूरा करने दें.

 

कर्क- आज के दिन आत्मविश्वास में कुछ कमी हो सकती, जिसकी वजह से नये कार्य को पूरा करने में आपको समय लगेगा. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो अगर आप घर से ही कार्य कर रहें है तो पूरा टाईम  कार्यों पर देना पड़ सकता है. कारोबार में कोई बड़ा परिवर्तन होने की आशंका बनी हुई है. सेहत में कान में दर्द होने की आशंका है जैसे- कान में पानी चला जाना, कीड़े का काटना भी हो सकता है. प्रेम व मीठी वाणी को हथियार बनाकर आप रिश्तों को प्रसन्न रख सकते हैं, साथ ही संभव हो तो पूरे परिवार के साथ मिलकर शिव की अराधना करें.

Read Also  मां के उपचार के लिए शिक्षक को नहीं मिली चिकित्सा देयक राशि, हो गई मौत

 

सिंह- आज के दिन टेक्नोलॉजी का भरपूर प्रयोग करना है. ऑफिशियल कार्यों को करने से पहले प्लानिंग अवश्य कर लें अन्यथा दूसरे अन्य कार्य पेंडिग हो सकते हैं. व्यावसायिक जीवन में आपका कद बढ़ेगा और सम्मान की प्राप्ति होगी. जिन विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेस चल रही है उनको इसे गंभीरता से लेना होगा. स्वास्थ्य में अपनी बिगड़ती दिनचर्या को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए. किसी गरीब कन्या का विवाह संस्कार है तो उनकी मदद करें यह भाव निस्वार्थ होना चाहिए. परिवार वालों के साथ मिलकर शिव जी का दुग्ध से अभिषेक करें, उनसे परिवार के कल्याण के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

 

कन्या- आज के दिन बकाया धन मिलने की संभावना है या कोई अचानक धन से संबंधित लाभ हो भी सकता है. कर्मक्षेत्र की बात करें तो किसी बड़े अधिकारी की मदद से आपकी उन्नति संभव है. प्रोमोशन होने की संभावना भी है. व्यापारी वर्ग धन व लाभ के मामलों में सोच-समझकर फैसले लें, वहीं दूसरी ओर बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करनी होगी. हेल्थ में त्वचा संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं, इनके प्रति अलर्ट रहने की आवश्यकता है. बच्चों के साथ अच्छा बर्ताव करें, अत्यधिक क्रोध करने से बचें वरना आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है. महादेव को पुष्पों से श्रृंगार कर सकते हैं.

 

तुला- आज के दिन मानसिक तौर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है इसलिए नमः शिवाय का जाप करें और कुछ देर आंख बन्द करके शांति से बैठें. ऑफिस में किसी सहयोगी की आर्थिक रूप से मदद करने का यदि अवसर प्राप्त हो तो पीछे नहीं हटना चाहिए. व्यापारियों के लिए स्थिति सामान्य है, बस एक बात ध्यान रखनी होगी कि नया माल डंप करने से बचें. मानसिक तौर पर दबाव हो सकता है जिसके चलते  स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है, इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है. परिवार में किसी से मतभेद हैं तो उसे जल्द दूर करने की कोशिश करें, वरना समस्याएं बड़ी हो सकती है.

Read Also  बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव की तैयारी परखने अरपा नदी में किया गया मॉक ड्रिल

 

वृश्चिक- आज के दिन वाणी में कठोरता के कारण संबंध तनाव पूर्ण हो सकते हैं. ऑफिशियल कार्यों में आपकी रूची देख बॉस प्रसन्न रहेंगे, वहीं सहकर्मियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत होगें. जो व्यापारी अपने खाताबही को अपडेट नहीं करते हैं, उनको यह लापरवाही महंगी पड़ सकती है. विद्यार्थी वर्ग मनोरंजन से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान दें. सेहत में धारदार चीजें व अग्नि संबंधित कार्य करते समय अलर्ट रहना होगा. माता के स्वास्थ्य में भी अचानक गिरावट होने की आशंका बनी हुई है. छोटे भाई-बहनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा, परिवार में एक दूसरे के लिए मिठास बनी रहें,  इसके लिए महादेव को शहद चढ़ाएं.

 

धनु- आज के दिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से तनाव की स्थिति हो सकती है, लेकिन इससे परेशान नहीं होना चाहिए. शिव जी का ध्यान करें व उनका श्रृंगार करें. ऑफिस की राजनीति से स्वयं को दूर रखना बहुत जरूरी है, अन्यथा आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है. जो लोग पार्टनर्शिप में व्यापार करते हैं, उनको पार्टनर से तालमेल बना कर चलना होगा. सेहत की बात करें तो जिन लोगों का बी.पी हाई रहता है उनको आज सचेत रहने की आवश्यकता है, उपाय के तौर पर क्रोध करने से भी बचें. परिवार के प्रति लापरवाही न बरतें और अपनी जिम्मेदारियों को  मन लगाकर पूरा करें.

 

मकर- आज के दिन जिन लोगों का जन्मदिन है उनको भोलेनाथ को कुछ मीठें का भोग लगाना चाहिए. अन्य लोग भी ऐसा कर सकते हैं. जल्दबाजी में आ कर कोई फैसला न करें, अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है. ऑफिस में डाटा सिक्योरिटी पर ध्यान दें, आपकी महत्वपूर्ण फाइल मिस-प्लेस होने कि आशंका है. दवाइयों का व्यापार करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य कि दृष्टि से गिर कर हड्डी में चोट लगने की आशंका है, अपना ध्यान रखें. परिवार में किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो विवाद तक हो सकता है.

Read Also  आज का राशिफल15 जुलाई 2020

 

कुम्भ- आज के दिन कूल रहना है और सभी के साथ मौज-मस्ती करनी चाहिए. कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी सकारात्मक है अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर बॉस की अपेक्षाएँ बढ़ती नजर आ रही है जिसे लेकर अधिक मेहनत करनी होगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिये भी समय शुभ है अपने ग्रहाको को खुश करके रखें. हेल्थ में कल की भांति आज भी क्लोस्ट्रॉल को लेकर सचेत रहें बढ़ने की आशंका है, साथ ही खान-पान में अधिक फलों का सेवन करें. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. शिव परिवार की पूजा करें, इससे बिगड़े संबंध में मधुरता आएगी.

 

मीन- आज के दिन इस राशि वालों को शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना लाभकारी रहेगा. वर्तमान समय में ऑफिशियल काम का दबाव अधिक चल रहा है लेकिन यह भविष्य के लिए उन्नतिकारक साबित होगा, इसलिए इस दबाव से भागने का प्रयास न करें.  सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को अपने कार्य को अप टू डेट रखना होगा, बड़े विभाग से कभी भी कार्य की समीक्षा की जा सकती है. व्यापार की बात करें तो छोटे दुकानदारों को मंदी का सामना करना होगा. स्वास्थ्य में अचानक सिर दर्द व उलझन की समस्या हो सकती है. भूमि-मकान से जुड़े मामले में शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *