Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 6 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 6 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन जीवन के कुछ बड़े आर्थिक निर्णय लेने में आप सफल रहेंगे. जिससे आर्थिक ग्राफ़ में भी सुधार आएगा. नौकरी में प्रयासरत लोगों को नौकरी ढूंढने में जो समस्या आ रही है तो इसको लेकर मूड ऑफ न करें. बिजनेस में  मनचाही सफलता प्राप्ति के लिए धैर्य बनाए रखें, पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनानी होगी. विद्यार्थियों को कल की ही भांती आज भी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. तन और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. परिवार के साथ बिताया वक्त मन में प्रसन्नता लेकर आएगा. जिनका जन्मदिन है उनको परिवार से मन-चाहा उपहार मिल सकता है.

 

वृष- आज के दिन मन-मस्तिष्क बहुत तेज काम नहीं करेगा. वहीं शारीरिक थकान भी रहेगी. कर्मक्षेत्र की बात करें, तो आज भी कार्यों में कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है. व्यापारी वर्ग को उतना मुनाफा नहीं मिलेगा जितना सोचा है. जो विद्यार्थी आज आराम करना चाहते हैं वह रिलैक्स कर सकते हैं. सेहत को लेकर आज का दिन सामान्य रहने वाला है, अपना मन पसंद व्यंजन का सेवन कर सकते हैं. परिवार में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर पारिवारिक सदस्यों से विवाद होने की आशंका है. रसोई घर में काम करते समय धारदार चीजों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है.

 

मिथुन- आज के दिन रिलेक्श होते हुए अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना चाहिए, यदि कार्य न पूरा हो तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रयोग करना होगा. ऑफिशियल कार्यों के साथ सोशल नेटवर्क पर भी ध्यान देना चाहिए. व्यापार में छोटे-मोटे लाभ मिलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर लम्बे समय से जिस अवसर की प्रतीक्षा में थे वो भी आज प्राप्त हो सकता है. सेहत की बात करें तो स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती हैं- जैसे खुजली व एलर्जी. विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आएंगे, और रिश्ता पक्का हो सकता है.

 

कर्क- आज के दिन ईश्वर पर आपका भरोसा और मजबूत होगा. ऑफिस  में  कार्य के कारण अति व्यस्तता रहेगी साथ ही आपके कार्य को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी बढ़ा सकते हैं. व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उसका प्रचार करें, माउथ पब्लिसिटी भी कारगर साबित होगी. युवा वर्ग बुरी आदत वाले मित्रों से थोड़ा बच कर रहे हैं. हेल्थ में यदि आपको हड्डियों से संबंधित कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें, क्योंकि इस समय हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. भवन से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हो तो एक बार परिवार के सदस्यों की राय भी जान लें.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन आपको अपने काम पर ही ध्यान लगा कर रखना होगा क्योंकि मन एक जगह नहीं टिकेगा इधर-उधर भागेगा. कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावनाएं बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर जो लोग विदेशों में जॉब ढूंढ रहे हैं उनको नकारात्मक सूचना मिल सकती है. व्यापारी वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़े. हर काम को काफी बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए . सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा लेकिन दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है, अपने सम्बन्धों को महत्व दें.

 

कन्या- आज के दिन की शुरुआत से ही कठोर मेहनत करेंगे तो निस्संदेह अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. पाठ पूजा में ध्यान देना चाहिए यदि कोई पूजा छूट गई है तो इस आज से पुनः स्टार्ट किया जा सकता है. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को बॉस के साथ बहुत ही तालमेल बनाकर चलना होगा, उनके बताए गए इशारों को समझे और उन्हें शिकायत का कोई मौका न दें. लोहें से संबंधित व्यापार करने वाले या जो फर्नीचर का व्यापार करते हैं उनको अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. हेल्थ में कानों कि देख-रेख करें. यदि आप अपने टीचर के संपर्क में हैं तो आज उनको कोई उपहार जरूर देना चाहिए.

 

तुला- आज के दिन ऑफिस में  कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें, कार्य भले ही थोड़ा करें, लेकिन उसमें गलतियों न होने पाएं. जिन व्यापारियों का सरकारी कार्य पेन्डिग चल रहा है तो उसे सुझ-बूझ के साथ निपटाने का प्रयास करें, विवाद होने की आशंका है. हेल्थ की बात करें तो उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति मानसिक तनाव लेने से बचे. यदि घर में काफी समय से कोई धार्मिक कार्य न हुआ हो और कई बार मन में आया भी हो कि कुछ कराना है तो यह समय सर्वोत्तम है. संगे-संबंधी यदि हॉस्पिटल में भर्ती हैं तो उनसे फोन पर ही सही लेकिन हाल-चाल अवश्य लें.

Read Also  आज का राशिफल 19 जुलाई 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन अत्यधिक तनाव लेने से बचें, जिन लोगों पर भरोसा करेंगे उनसे किन्हीं कारणों के चलते पर्याप्त सहयोग मिल पाने में संशय है. ऑफिस में ईमानदारी से जिम्मेदारियों को निभाए, दूसरों के कार्यों कि जिम्मेदारी भी कंधों पर आ सकती है. तेल का व्यापार करने वालों को सचेत रहना होगा, आज आपकी ओर से कि गयी छोटी सी भूल बड़ी हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो दमे के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. सम्पत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चल रहा है तो उस दिशा में शुभ सामाचर मिल सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती हैं.

 

धनु- आज के दिन ग्रहों कि स्थिति आपको रिलेक्स करना चाहती है इसके लिए इधर-उधर घूमने के बजाय घर पर ही आराम करें. छोटों के साथ मौज मस्ती करनी चाहिए. लेकिन शत्रुओं पर अपनी पैनी निगाह बना कर रखनी होगी. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो कार्यों करते समय रिचेक भी करते चलें क्योंकि नकारात्मक ग्रह आपसे गलती करा सकते है. बिज़नेस की बात करें तो जमे जमाएं व्यापार को और अधिक विस्तार करने की प्लानिंग करनी चाहिए. कान से संबंधित परेशानी को अनदेखा न करें, कोई समस्या पहले से चल रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें. ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है.

 

मकर- आज के दिन महत्वपूर्ण कागजातों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व अवश्य पढ़ लें. नौकरी से जुड़े लोगों को चुनौतियों को स्वीकार करते हुए, कसौटियों में खरा उतरना होगा. लेखन से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. खाने-पीने का काम करने वालों को नुकसान  उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य में मीठी चीजों का सेवन करने से बचना होगा खासकर जो शुगर की बीमारी से ग्रस्त हैं. वाहन चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना होने की आशंका है. भरोसेमंद मित्रों का साथ मिलेगा, अपनी दिल की बातों को उनसे साझा कर सकते हैं. यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक न हो तो उनका विशेष ध्यान दें.

Read Also  राशिफल 10 मार्च - जानिए क्या है आज का राशिफल

 

कुम्भ- आज के दिन पूर्व में की गयी प्लानिंग पूर्ण न होने पर निराशा हो सकती है, जिसको लेकर आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं, हो सकें तो महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा. ऑफिस में कार्य अधिक न हो तो समय की मांग को देखते हुए घर से ही कार्य करना चाहिए. पार्टनर के साथ सही ताल-मेल रखना है थोड़ा सा खुले दिमाग से काम करें, दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी नहीं रहनी चाहिए, पारदर्शिता के साथ काम हो इस बात का ध्यान रखें. स्वास्थ्य की बात आज भी महिलाओं को कमर दर्द के प्रति अलर्ट रहना होगा. घर के लोगों भजन कीर्तन करें.

 

मीन- आज के दिन समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का प्रयास करना होगा, जिससे समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. ऑफिस में किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान करना मंहगा पड़ सकता है इसलिए अपनी टीम को भी प्रसन्न रखते हुए अपने लक्ष्य तक पहुँचना होगा. थोक का व्यापार करने वालों को भरोसे पर बड़े सौदे करने से बचना हो,गा आर्थिक नुकसान हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो नेत्र रोगों के प्रति सचेत रहें, जिन लोगों का हाल ही में आंखों का ऑपरेशन हुआ है उनको अधिक सचेत रहने की जरूरत है. धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. यात्रा करने से बचना होगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *