आज से भगवान शिव जी का पावन महीना सावन शुरू हो रहा है। शिव जी को हम कई नामों से जानते हैं। शिव का विशेष दिन सोमवार माना गया है। सावन के हर सोमवार का अपना विशेष महत्व है। हम हर सोमवार को आपको शिव जी की प्रिय वस्तुओं के बारे में बताएंगे। तो आईए आज जाने शिव जी को कितना प्रिय है बेलपत्र और उसके महत्व।
शिव जी को बेलपत्र बेहद प्रिय है। इसे बेलपत्ती भी कहा जाता है। तीन पत्तों को मिला कर बनने वाली ये एक पत्ती सुंदर आकार की होती है जिसे एक ही पत्ती के रूप में गिना जाता है। बेल पत्ती कभी भी एक पत्ती वाली नहीं चढ़ाई जाती है। मान्यता के अनुसार शिव जी की पूजा बिना बेलपत्ते के पूरी नहीं होती है। सावन के माह में शिवजी पर बेलपत्ती चढ़ाने से एक करोड़ कन्यादान करने के बराबर फल मिलता है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से दरिद्रता दूर होती है और सौभाग्य का उदय होता है। बेल पत्र के तीनो पत्ते त्रिनेत्रस्वरूप भगवान शिव के तीनों नेत्रों को विशेष प्रिय हैं।
किदवंती
शिव पुराण में एक कथा है उसके अनुसार एक बार एक शिकारी को जंगल में देर हो गई। उसने एक बेल के पेड़ में रात बिताने का निश्चय किया। खुद को निंद से बचाने और जागे रहने के लिए उसने उपाए के रूप में तरकीब सोची कि वो एक-एक बेल का पत्ता तोड़ कर नीचे फेंकते जाएगा। पेड़ के नीचे एक शिवलिंग था। शिकारी को इसकी जानकारी नहीं थी की अनजाने में उससे से शुभकार्य हो रहा है। फलस्वरूप भगवान शिव प्रसन्न होकर उसे इच्छित फल प्राप्ती का वरदान दिया।
वहीं स्कंदपुराण में बेल वृक्ष की उत्पत्ति के संबंध में कहा गया है कि एक बार मां पार्वती ने अपनी उंगलियों से अपने ललाट पर आया पसीना पोछकर उसे फेंक दिया मां के पसीने की कुछ बूंद मंदार पर्वत पर गिरी, कहतें है उसी से बेल के वृक्ष की उत्पत्ति हुई।
रोचक बातें
- एक बेलपत्ती कभी भी शिव जी को नहीं चढ़ानी चाहिए। तीन पत्तियों की संयुक्त पत्ती को ही चढ़ाना चाहिए।
- बेलपत्ती कहीं से कटी या टूटी हुई नहीं होना चाहिए। अगर कही से कटी या टूटी हो तो ऐसी पत्ती को खंडित माना जाता है।
- बिना जल के बेलपत्ती नहीं अर्पित करना चाहिए।
- अगर बेल बत्ती की संख्या कम हो तो इसे धोकर दोबारा शिव जी में चढ़ाया जा सकता है।
- बेलपत्ती में चंदन से राम लिख कर शिव जी में अर्पित करना चाहिए इससे भगवान अति प्रसन्न होते हैं।
- बेल पत्ती में चंदन के साथ इत्र लगा कर अर्पित करने से भी शिव जी प्रसन्न होते हैं।
- सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापों का नाश हो जाता है।
- बेल वृक्ष को सींचने से पितरों को तृप्ती मिलती है।
- बेल वृक्ष और सफउेद आक को जोड़े से लगाने पर लक्ष्मी की प्रप्ती होती है।
ऐसे चढ़ाए बेलपत्र
भगवान शिव जी को हमेशा उलटा बेलपत्र अर्थात चिकनी सतह की तरफ वाला भाग स्पर्श कराते हुए चढ़ाएं। बेलपत्र को हमेशा अनामिका, अंगूठे और मध्यमा अंगूली की मदद से चढ़ाएं।
इस दिन न तोड़े बेलपत्र
आमावस्या, संक्रांति के समय, चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी तिथियों तथा सोमवार के दिन बेलपत्र तोड़ना वर्जित है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...