Google Analytics Meta Pixel किसान आंदोलन के समर्थन में निकल रहीं पदयात्राओं में अब पेट्रोल-डीजल का मुद्दा भी शामिल - Ekhabri.com

किसान आंदोलन के समर्थन में निकल रहीं पदयात्राओं में अब पेट्रोल-डीजल का मुद्दा भी शामिल

रायपुर। कांग्रेस ने किसान आंदोलन के समर्थन में निकल रही पदयात्राओं में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी शामिल कर लिया है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में ऐसी पदयात्राएं पिछले एक पखवाड़े से आयोजित की जा रही हैं। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाने का फैसला हुआ है। तय हुआ है कि किसान आंदोलन के समर्थन और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में जो आंदोलन चल रहा है उसके साथ मूल्य वृद्धि और महंगाई का मुद्दा भी जोड़ दिया जाए। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर पदयात्राओं और किसान सम्मेलनों में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध भी करने का निर्देश भेजा था। अब कांग्रेस की हर पदयात्रा और सम्मेलन में यह बात जोर-शोर से उठी है। कांग्रेस की कोशिश है, गांवों में यह मुद्दा उठाकर लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लामबंद किया जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम गरियाबंद जिले के कोड़ोबेड़ा में आयोजित ऐसी ही एक पदयात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा, केन्द्र में तानाशाही सरकार है। लोगों का गुजर-बसर मुश्किल हो रहा हो, तब किसी भी सरकार को लोगों पर भारी कर लगाने का कोई अधिकार नहीं है। सस्ते पेट्रोल और डीजल के वादे कर सत्ता पर काबिज हुई। वंदना राजपूत ने कहा, मोदी सरकार यदि पिछले सात वर्षों के दौरान अपने बढ़ाए उत्पाद शुल्क को ही वापस ले-ले तो पेट्रोल और डीजल दोनों 50 रुपए प्रति लीटर से नीचे आ जाएंगे। उन्होंने कहा, विपदा के वक्त पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर लूटना आर्थिक देशद्रोह है।
अभी रायपुर में ऐसी हैं पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें
पेट्रोल- रायपुर में 19 फरवरी को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 88 रुपया 66 पैसा है। पिछले 10 दिनों में इसमें लगातार इजाफा हुआ है। 20 दिसम्बर को रायपुर में पेट्रोल की कीमत 79 रुपया 93 पैसा था।
डीजल- रायपुर में 19 फरवरी को डीजल की कीमत 87 रुपया 29 पैसा प्रति लीटर है। इसके दाम भी लगातार बढ़ते रहे हैं। दो महीने पहले यानी 20 दिसम्बर को रायपुर में डीजल की कीमत 80 रुपया 6 पैसे थी।
रसोई गैस- रसोई गैस की कीमत आखिरी बार 16 फरवरी को बढ़ी थी। 19 फरवरी को यह 840 रुपया प्रति सिलेंडर की कीमत पर बिक रहा था। 16 दिसम्बर को इसकी कीमत 765 रुपया 68 पैसे ही थी।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...