Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में कई देशमुख है-भाजपा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में कई देशमुख है-भाजपा

बठेना कांड का सच उजागर करने धरने पर बैठी भाजपा
रायपुर!भाजपा रायपुर जिला द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के बठेना गांव में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की संयुक्त हत्याकांड के विरोध में और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बूढ़ापारा धरना स्थल एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने के माध्यम से भाजपा नेताओं ने सरकार को चेताया कि जो मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा नहीं सकता वह छत्तीसगढ़ को कैसे संभालेगा । धरने को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, भाजपा जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ,ओंकार बैस ,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडे,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल व अन्य नेतागण ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध व बठेना में हुए हृदय विदारक घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा की सरकार के संरक्षण के बिना अपराध काबू से बाहर हो जाना संभव नहीं है और प्रदेश में घट रहे अपराधों के संदर्भ में सरकार का असंवेदनशील रवैया चकित कर देने वाला है। भाजपा नेताओं ने कहा  छत्तीसगढ़ में भी भूपेश सरकार में कई देशमुख है जो जनहित के बजाय  पैसा वसूली में लिप्त हंै। कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की परवाह न कर छत्तीसगढ़ के पैसे से राजनीतिक पर्यटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में जनता का शोषण होता है और जहां शासक, जनता को सुरक्षा नहीं दे सकता उन्हें शासन करने का अधिकार नहीं है । सिर्फ छत्तीसगढ़ का बात करने से छत्तीसगढ़ीयो के हितों की रक्षा नहीं हो सकती।
धरने में यह रहे शामिल
बठेना कांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आयोजित धरने को भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू,प्रभा दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश पांडे पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुनील चौधरी,किशोर महानंद,गौरीशंकर श्रीवास, मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,रविन्द्र सिंह,अनिल सोनकर,जितेंद्र धुरंधर,अनूप खेलकर,ओमप्रकाश साहू,  पार्षद मृत्युंजय दुबे,कामिनी देवांगन ,स्वाति मिश्रा ,मिनी पांडेय, राजीव चक्रवर्ती,महादेव नायक,राजकुमार राठी,वंदना राठौर ने भी संबोधित किया। धरने में डॉ सलीम राज,गोवर्धन खंडेलवाल,बजरंग खंडेलवाल,गोपी साहू,हरीश ठाकुर ,श्यामा चक्रवर्ती,अकबर अली, खेम सेन,नवीन शर्मा,अर्पित सूर्यवंशी, अनुराग पांडेय उपस्थित थे।
मृतकों को नयाय दिलाने कई जिलों में भाजपा ने दिया धरना

Read Also  अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन आवेदन जनवरी 2024 में शुरू होंगे

बठेना में हुए 5 लोगों की हृदय विदारक मौत के प्रति सरकार के असंवेदनशील  व गैर जिम्मेदाराना रवैया के खिलाफ, पीड़ित पक्ष को न्याय दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के कांकेर में जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया,जगदलपुर में अनुसूचित मोर्चा,सुकमा में हूंगाराम मरकाम,सूरजपुर में जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,धमतरी में विधायक रंजना साहू व  जिलाध्यक्ष सशि पवार,बालोद में सांसद मोहन मंडावी,प्रदेश मंत्री राजेश यादव सहितसभी  जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया। धरना में भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्ग जिले के पाटन थाना के अंतर्गत बठेना ग्राम में दिनांक 6 मार्च 2021 दिन शनिवार को सतनामी समाज (अनुसूचित जाति वर्ग) के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की नृशंस हत्या हुई है। जिस क्षेत्र में यह घटना घटी है वह छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र पाटन है। जहां सिलसिलेवार इस प्रकार की कई घटनाएं घट रही हैं। इससे पहले ग्राम खुड़मुड़ा में चार लोगों की हत्या हो गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा जनता की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जा रहा है । सरकार आने के बाद से हर वर्ग आंदोलित है । पूरे प्रदेश में हर वर्ग के साथ अत्याचार बढ़ा है । छत्तीसगढ़ की सरकार ने मात्र ढाई वर्षों में ही छत्तीसगढ़ को गर्त में ले जाने का काम किया है । जिस जनता ने कांग्रेस का सत्ता दी है आने वाले समय में वही जनता की अदालत इस तानाशाही सरकार को सजा देते हुए सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और फैसला करेगी की कांग्रेस सरकार इस सत्ता में बैठने के काबिल ही नही थी । सरकार ने हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है इसलिए तानाशाही रवैया अपनाते हुए कुछ भी अनाप शनाप निर्णय ले रही है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...