Google Analytics Meta Pixel जमीन विवाद में वारदात : भाई के परिवार को जिंदा जलाने के बाद की खुदकुशी, - Ekhabri.com

जमीन विवाद में वारदात : भाई के परिवार को जिंदा जलाने के बाद की खुदकुशी,

अनुपपुर। एक युवक ने अपने ही बड़े भाई के परिवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना में बड़े भाई सहित, उसकी पत्नी और 7 साल की बेटी की मौत हो गई। जबकि 5 साल का बेटे की हालत गंभीर है। वारदात के बाद युवक ने भी फांसी से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना अनुपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र में बुधवार की है, जहां ग्राम धनगवा निवासी ओमकार विश्वकर्मा और उसके सौतेले छोटे भाई दीपक विश्वकर्मा में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पूरा परिवार एक साथ ही रहता था। बताया जा रहा है कि रात करीब 1.30 बजे दीपक ने भाई ओमकार के सो रहे परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक ओमकार, उसकी पत्नी कस्तूरिया, बेटी और 5 साल का बेटा चपेट में आ गए। किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। वहीं बेटे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर हालत होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। इस दौरान दीपक ने खुद को बगल के कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरकर सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। आशंका है कि इसी के चलते दीपक ने हत्या का दी। घायल बच्चे को उपचार के लिए मध्य प्रदेश के शहडोल रेफर किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...