Google Analytics Meta Pixel सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली - Ekhabri.com

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से तीन वन डे मैचों की सीरीज शुरू हो गई है। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है और एक मजबूत शुरुआत दी है। आस्ट्रेलिया ने २१ ओवर में ११२ रन बना लिए हैं और एक भी विकेट नहीं गंवाया है। वहीं दूसरी ओर यह सीरीज कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसमें रन मशीन विराट कोहली एकदिवसीय सीरीज में सबसे तेज 12 हजारी बनने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। भारतीय कप्तान को क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के रिकॉडज़् तोडऩे के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जाता है।
विराट के पास वन-डे सीरीज में सबसे तेज 12 हजारी बनाने का मौका रहेगा। वे अभी इस उपलब्धि से मात्र 133 रन दूर हैं। तीन मैचों की इस सीरीज में विराट इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। सीरीज में 133 रन बनाते ही विराट वन-डे में 12 हजार रनों के शिखर पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।
विराट के पास वन-डे में सबसे तेज 12 हजारी बनाने का भी मौका रहेगा और इस मामले में वे मास्टर ब्लास्टर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सचिन ने 12 हजार रनों तक पहुंचने के लिए 300 पारियां खेली थीं और 13 साल 73 दिन का समय लगाया था। विराट के अभी 248 मैचों से 11867 रन हैं और उन्होंने 239 पारियां खेली हैं।
-तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
विराट ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 18 अगस्त 2008 को की थी और एकदिवसीय क्रिकेट में उन्हें अभी 12 साल से कुछ अधिक समय हुआ है। इस आधार पर वे सचिन के पारियों और समय के दोनों रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
-वन डे में अब तक 5 खिलाडिय़ों ने 12 हजार रन पूरे किए
वन-डे में अब तक 5 खिलाडिय़ों ने 12 हजार रन पूरे किए हैं। सचिन ने 463 मैचों में 18426 रन, श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 404 मैचों में 14234 रन, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 375 मैचों में 13704 रन, श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 445 मैचों में 13430 रन और श्रीलंका के माहेला जयवर्धने ने 448 मैचों में 11867 रन बनाए हैं।
-२५० मैच पूरे कर लेेंगे विराट
इस महीने 5 नवम्बर को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाले विराट इस सीरीज का दूसरा मैच खेलते ही वन-डे में 250 मैच भी पूरे कर लेंगे और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे आठवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत में अब तक सचिन, महेंद्रसिंह धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरभ गांगुली, युवराजसिंह और अनिल कुंबले ने 250 या उससे अधिक वनडे खेले हैं।
-विराट के पास तीनों फार्मेट में २२ हजार रन पूरे करने का मौका
विराट के पास इस दौरे में तीनों फॉर्मेट में 22 हजार रन पूरे करने का भी मौका रहेगा। विराट के अभी तीनों फ ॉर्मेट में कुल 416 मैचों से 21901 रन हैं। उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए मात्र 99 रनों की जरूरत है। तीनों फ ॉमेज़्ट में कुल सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड सचिन के नाम है जिन्होंने 664 मैचों में 34357 रन बनाए हैं। विराट इस मामले में वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा को पीछे छोड़ सकते हैं जिनके नाम 22358 रन हैं।
-शतकों के मामले में कर सकते हैं रिकी पोटिंग की बराबरी
विराट तीनों फर्मेट में कुल शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर सकते हैं या उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। इस मामले में पोंटिंग के कुल 560 मैचों से 71 शतक हैं जबकि विराट के 416 मैचों से 70 शतक हैं। विराट ने टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक बनाये हैं। विराट का टी-20 में कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं है और इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...