Google Analytics Meta Pixel कवर्धा पुलिस ने पकड़ा दो लाख 10 हजार का 21 किलो 30 ग्राम गांजा - Ekhabri.com

कवर्धा पुलिस ने पकड़ा दो लाख 10 हजार का 21 किलो 30 ग्राम गांजा

कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने उड़ीसा के गांजा सप्लायर के साथ मध्यप्रदेश के खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 किलो 30 ग्राम जब्त किया गया है। गांजे की कीमत दो लाख १० हजार रुपए बताई जा रही है। विवेकानंद सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा बॉडर पर अवैध शराब, गांजा तस्करो एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देशों का अक्षरश: पालन किये जाने हेतु सलभ सिन्हा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिला इकाई कबीरधाम के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेशों की तामिली करते हुए निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेस बॉडर्र ग्राम चिल्फ़ी तिराहा में दो व्यक्ति जो चार बैग रखे हैं । रायपुर की तरफ से आये हैं व मध्यप्रदेस जाने वाले वाहनों को रुकवा रहे हैं। जिस पर चिल्फ़ी पुलिस द्वारा तत्काल सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाते हुए तत्काल सूचना की तस्दीक हेतु टीम रवाना की गई । पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया । दोनों ने अपना नाम अंकित मेहरा पिता प्यारे लाल मेहर जाति महरा थाना कटारा हिल्स जिला भोपाल मध्य प्रदेश और सुभाष पिता मीनो हरिजन थाना जयपुर जिला कोरापुट उड़ीसा बताया। दोनों से दो लाख 10 हजार रुपए का 21 किलो गांजा जब्त किया गया। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी व अनुविभागीय अधिकारी अजित ओगरे के निर्देशन में थाना प्रभारी चिल्फ़ी रमाकांत तिवारी व चिल्फ़ी थाना स्टाप व डायल 112 के समस्त स्टाप के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...