Google Analytics Meta Pixel जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सेना का मेजर घायल - Ekhabri.com

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सेना का मेजर घायल

एक तरफ जहां देश कोरोना संकट से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ आतंकी भी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में लगे हुए हैं, लेकिन भारतीय सेना लगातार हर खतरे को खत्म करते हुए आतंकियों के सफाए में जुटी है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार रात भर चलाये गए अभियान में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान नहीं बताई गई है परंतु ये तीनों आतंकवादी अंसार गजवात-उल-हिंद (AGH) के बताए जाते हैं।

बता दें कि मेलहोरा इलाके में बुधवार को फिर से हुई गोलीबारी में सेना के मेजर घायल हो गए हैं। फिलहाल, मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि पहला आतंकवादी मंगलवार को उस समय मारा गया जब जिले के जैनापुरा क्षेत्र के मेल्होरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दो आतंकी बुधवार सुबह मारे गए। वहीं घायल मेजर को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले जैनपोरा के मेलहोरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना की 55 आरआर की संयुक्त टीम ने मेलहोरा को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की तरफ बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।

इससे पहले सोमवार सुबह कुलगाम जिले के लोअर मुंडा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए। इनके कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों को सोमवार सुबह काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, 24 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इलाका रिहायशी होने के चलते जवानों ने पहले फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और फिर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *