Google Analytics Meta Pixel जान जोखिम में डालकर ऐसे सफर कर रहे हैं श्रमिक - Ekhabri.com

जान जोखिम में डालकर ऐसे सफर कर रहे हैं श्रमिक

लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों के अपने घर तक पहुंचने की आपाधापी में रोज नए-नए नजारे देखने को मिल रहा है। दूसरे प्रांतों से सरगुजा के रास्ते उत्तरप्रदेश और झारखंड जा रहे मजदूरों की समस्याएं खत्म नहीं हो रही। मजदूरों की भीड़ को जो भी साधन मिल रहा है खतरों का सामना करते हुए उसी में सवार होकर रवाना हो रहे हैं। सरगुजा जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर उदयपुर, लखनपुर, अंबिकापुर के साथ बलरामपुर से झारखंड सीमा तक का इन दिनों जो नजारा देखने को मिल रहा है,वह बेहद चिंतनीय और खतरनाक भी है। बड़े-बड़े ट्रकों और हाईवा, ट्रेलर में खतरनाक तरीके से बैठकर लोग गंतव्य तक जा रहे हैं। चालक भी बेपरवाह होकर वाहन चला रहे हैं। वाहन की गति पर अंकुश नहीं है। यातायात व पुलिस प्रशासन भी कहीं भी इन्हें रोक-टोक नहीं कर रहा। लिहाजा किसी बड़ी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

उदयपुर लखनपुर मार्ग में जिस तरीके से माल वाहकों में बैठकर लोग जा रहे थे वह बेहद खतरनाक नजर आया। इसे देखकर लोगों की सांसें थम सी गई। किसी भी तरह मजदूरों को अपने घर तक जाना है, इसलिए जान जोखिम में डाल चुके हैं। एक ट्रेलर वाहन में बड़े पैमाने पर सरिया लोड था उस खुले ट्रेलर में ही बड़ी संख्या में मजदूर सरिया के ऊपर बैठकर झारखंड की ओर जा रहे हैं, ऐसी स्थिति में कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों का सरगुजा जिले में वापसी का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है। सरगुजा जिले के विभिन्न क्वॉरनटाइन सेंटरों में 451 प्रवासी श्रमिक रुके हुए हैं। इनके लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आने वाले दिनों में प्रवासी श्रमिकों की संख्या और बढ़ेगी। क्वॉरनटाइन सेंटरों में प्रवासी श्रमिकों से निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है।

सरगुजा जिला अब तक कोरोना संक्रमण से पूरी तरीके से मुक्त है। जिले में कुशल प्रबंधन के कारण कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। प्रशासनिक व्यवस्था तथा स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी से सरगुजा ग्रीन जोन में है। प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला शुरू होने के बाद और ज्यादा सावधानी बरती जा रही है। बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को क्वॉरनटाइन सेंटरों में भेजा जा रहा है ताकि किसी प्रकार का कोई खतरा न रहे।

स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत प्रवासी श्रमिकों को संबंधित जनपदों के क्वॉरनटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है। वर्तमान में 451 प्रवासी श्रमिक जिले के विभिन्न क्वारनटाइन सेंटर में रुके हुए हैं। जिला प्रशासन ने अपील की है कि बाहर से आने वाले श्रमिक या नागरिक सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला प्रशासन को सूचना अवश्य दें ताकि निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराया जा सके। किसी व्यक्ति के बाहर से आने की जानकारी होने पर भी तत्काल सूचित करने जनता से अपील की गई है ताकि किसी प्रकार का कोई खतरा न रहे और ऐसे लोगों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *