लॉकडाउन के चलते मंडी में सब्जी नहीं बिकने से किसानों ने अब मुफ्त में बांटना प्रारंभ कर दिया है। सूरजपुर जिले के सिलफिली मंडी में सब्जी लेने व्यापारियों के नहीं पहुंचने से सब्जी उत्पादक किसान परेशान हुए। दो दिन के बंद के बाद सोमवार को खुली मंडी में जो सब्जियां नहीं बिकी उसे किसानों ने राहगीरों और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को मुफ्त में बांट दिया। किसान बोरे में भरे सब्जियों को घर ले जाने की स्थिति में नहीं थे। कल फिर खेतों से सब्जी का उत्पादन होगा। ऐसे में दो दिन की सब्जी मंडी में खपत नहीं हो सकती थी। सब्जी की गुणवत्ता खराब होने का डर भी उन्हें सता रहा था।
अंबिकापुर सूरजपुर मुख्य मार्ग में सिलफिली सड़क किनारे सोमवार सुबह ऐसा नजारा देखने को मिला जो किसानों की बेबसी को बयां करता है। बड़ी संख्या में किसान सड़क किनारे सब्जी लेकर खड़े थे और राह चलते आने-जाने वाले लोगों को आवाज लगा रहे थे कि वे मुफ्त में सब्जी ले जाएं।
इसके पीछे किसानों का एक संदेश भी था कि लॉक डाउन ने ऐसी परिस्थिति निर्मित कर दी है कि हरी और ताजी सब्जियों को खरीदने वाला कोई नहीं मिल रहा है। किसान जोर-जोर से आवाज लगाकर राह चलते लोगों को मुफ्त में सब्जी ले जाने आग्रह कर रहे थे। कुछ किसान सड़क किनारे रहने वाले लोगों के घरों तक पहुंचाकर सब्जियां बांटने में लगे हुए थे।
किसानों ने बताया कि संपूर्ण लॉक डाउन के कारण शनिवार और रविवार को सिलफिली सब्जी मंडी भी बंद थी। दो दिन मंडी बंद रहने के कारण उन्होंने खेतों से सब्जियां नहीं निकाली थी। तीसरे दिन सोमवार को उम्मीद थी कि व्यापारी अधिक संख्या में आएंगे और सब्जियों की मांग भी अधिक होगी। उसी अनुरूप मंडी में ताजी और हरी सब्जियां अत्यधिक मात्रा में लेकर पहुंच गए।
सामान्य दिनों की तुलना में बाहर के व्यापारी कम आए, जिससे किसानों की सब्जी नहीं बिकी। ऐसे में फूलगोभी, बरबटी, खीरा जैसी ताजी हरी सब्जियों को घर ले जाने से अच्छा किसानों ने आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को बांटने का निर्णय ले लिया।सिलफिली व उससे लगे गांव प्रमुख सब्जी उत्पादक क्षेत्र में आते हैं।
यहां की सब्जी सरगुजा, कोरिया सूरजपुर के अलावा पड़ोसी प्रांत मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश में जाता है। लाक डाउन की वजह से कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉक डाउन में किसान बेहाल हैं।मुफ्त सब्जी बांटे जाने से किसानों की उदारता और लॉकडाउन का दर्द दोनों ही उभरकर सामने आया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...