Google Analytics Meta Pixel दिग्गज कारोबारियों की एक राय, सीखना होगा कोरोना संग जीना - Ekhabri.com

दिग्गज कारोबारियों की एक राय, सीखना होगा कोरोना संग जीना

देश में 40 दिनों से ज्यादा का लॉकडाउन बीत चुका है। अब लॉकडाउन की तीसरा चरण भी खत्म होने वाला है। इस लॉकडाउन के बीच लाखों लोगों को शहरों से गांवों की ओर पलायन करना पड़ा है। सैलरी कट से लेकर नौकरी जाने तक कठिन फैसलों का सामना करना पड़ा है। इन स्थितियों को देखते हुए अब भारत के दिग्गज कारोबारियों ने राय जताई है कि लॉकडाउन में अब छूट देनी चाहिए और इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।

एचडीएफसी के मुखिया दीपक पारेख से लेकर मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव तक ने एक ही राय जताई है। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना को लेकर पैनिक की स्थिति से बचना होगा और पॉलिसी मेकर्स को यह समझना होगा कि देश को इन्फेक्शन के बीच ही रहना और काम करना सीखना होगा।

दीपक पारेख ने कहा कि मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत में कोरोना से मृत्यु की दर अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। इसके अलावा भारत की बड़ी युवा आबादी होने के चलते हमें इससे निपटने में खासी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि अब अर्थव्यवस्था को और न बिगड़ने दिया जाए। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इन्फोसिस के मुखिया नारायणमूर्ति ने भी लॉकडाउन से निकलने की वकालत करते हुए कहा था कि यदि ऐसे ही काम बंद रहा तो कोरोना से ज्यादा लोगों की मौत भुखमरी के चलते हो जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोरोना को लेकर सुझाव देने के लिए गठित केलकर समिति के सदस्य और एचडीएफसी के मुखिया दीपक पारेख ने कहा कि वायरस तब तक खत्म नहीं होने वाला है, जब तक कि इसकी दवा नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों को जीने के लिए पैसों की जरूरत है। यह बेहतर होगा कि भारत सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए तत्काल काम पर लौटे।

टीवीएस मोटर्स के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने भी कहा कि अब नौकरियों और कमाई के खत्म होने को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के चलते श्रमिक वर्ग बड़े दबाव में है। इसके अलावा छोटे दुकानदारों और लघु उद्योगों से जुड़े लोगों की आजीविका के सवाल को भी किनारे नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत के विविधतापूर्ण समाज को देखते हुए हमें खुद से कोरोना का समाधान तलाशना होगा क्योंकि अब आजीविका की समस्या को छोड़ा नहीं जा सकता।

वहीं दूसरी ओर मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने भी यही राय जताते हुए कहा है कि अब कारोबार शुरू करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जाए ताकि लोगों को फिर से काम मिल सके। सावधानियों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए ताकि काम के दौरान वायरस को भी फैलने से रोका जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *