दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से पाबंदी लगाने की चर्चा और कमजोर वैश्विक रुख के साथ आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर चिंता के बीच निवेशक बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। विदेशी कोषों की निकासी से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शेयर बाजार में लगातार गिरावट का साइड इफेक्ट भी दिखने लगा है। गिरावट के दौर में बाजार में निवेशकों के 2.80 लाख करोड़ रुपये डूब जाने की खबर है।
BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स फिलहाल (10:40) 650 अंक गिरकर 37 हजार के अहम स्तर के नीचे फिसल गया है। वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 200 अंक की भारी गिरावट के बाद 11 हजार के नीचे आ गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस गिरावट में निवेशकों के 2.80 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। हालांकि, इस गिरावट से निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए। लेकिन नए निवेश से बचने की भी सलाह है।
एसकोर्ट सिक्योरिटी के रिसर्च हेड आसिफ इकबाल ने मीडिया को बताया कि ग्लोबल मार्केट FinCEN खुलासे के बाद से नर्वस नजर आ रहे हैं। साथ ही, ग्लोबल ग्रोथ की चिंताएं बाजार की टेंशन बढ़ा रही हैं। इसीलिए शेयर बाजार में गिरावट आई है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी बेंचमार्क इंडेक्स डाओ जोंस 1.92 फीसदी लुढ़क गया। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स में 2.37 फीसदी की भारी गिरावट आई।
बीते सत्र के दौरान उन्होंने कैश मार्केट में 3,912.44 करोड़ रुपए के शेयर बेच डाले। वहीं, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,629.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं बताते चलें कि 4 अगस्त के बाद निफ्टी 11,000 के नीचे गया है। बाजार 7 हफ्ते के निचले स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयर गिरे हैं।
FinCEN खुलासे में गुप्त वित्तीय लेनदेन और बैंकिंग से जुड़े राज सामने आए हैं। अमेरिकी नियामक फिनसेन संदिग्ध गतिविधि रिपोर्ट नाम से सीक्रेट दस्तावेज तैयार करता है। इसमें 1999 से 2017 के बीच की 2,121 संदिग्ध गतिविधियों का जिक्र है। इनके जरिए 2.099 ट्रिलियन डॉलर का संदिग्ध लेनदेन हुआ। दरअसल, जब किसी बैंक को किसी लेन-देन पर शक होता है। तो वह इसकी शिकायत फिनसेन से करता है। 6 से ज्यादा बैंकों ने ऐसे लेनदेन पर शक जाहिर करते हुए शिकायत दी थी। इस शिकायत को बहुत गोपनीय रखा जाता है। अकाउंट होल्डर को भी इसकी जानकारी नहीं दी जाती। फिर फिनसेन ने इसकी जानकारी भारतीय एजेंसियों को सौंपी, जिसके बाद कई मामलों की जांच शुरू हुई। जिन संस्थाओं का लेन-देन संदिग्ध पाया गया था वे 2जी घोटाले, अगुस्ता वेस्टलैंड घोटाला, रॉल्स रायस घूस कांड, एयरसेल मैक्सिस केस से जुड़ी थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...
By Reporter 5 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 25, 2026 /
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...