Google Analytics Meta Pixel देश में कोरोना फैलने की रफतार बढी, 24 घंटों में 195 लोगों की मौत - Ekhabri.com

देश में कोरोना फैलने की रफतार बढी, 24 घंटों में 195 लोगों की मौत

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रही है। खासकर इस महीने की शुरुआत में भारत में कोरोना मामलों में ज्यादा तेजी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में ही 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुई है। यह संख्या अब तक भारत में सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46,433 हो गई है। जिसमें 32,138 सक्रिय हैं, 12,727 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,568 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में अब तक 40 से ज्यादा दिनों से जारी लॉकडाउन के बाद कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी जरूरी हुई है, लेकिन अब भी बहुत ज्यादा है। इसे इस बात से समझ सकते हैं कि भारत में डेली ग्रोथ रेट अब अमेरिका, इटली, ब्रिटेन जैसे कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों से भी ज्यादा है।

जानकारी के अनुसार अगर कोरोना संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित प्रभावित 20 देशों में डेली ग्रोथ रेट देखें तो भारत में वायरस बहुत ही तेज रफ्तार से फैल रहा है। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना की यह रफ्तार अब चिंता बढ़ाने वाली है। 22 मार्च को भारत में एवरेज डेली ग्रोथ रेट 19.9 प्रतिशत था। उस वक्त इटली को छोड़कर अमेरिका, रूस, ब्राजील और ब्रिटेन जैसे देशों में डेली ग्रोथ रेट भारत से काफी ज्यादा थी। हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बाद भारत में कोरोना के मामलों की डेली ग्रोथ रेट लगातार गिरने लगी। लॉकडाउन 2.0 के आखिरी दिन यानी 3 मई को डेली ग्रोथ रेट घटकर 6.1 प्रतिशत आ गई। इससे तो अच्छी तस्वीर उभर रही है लेकिन जब दूसरे देशों से तुलना करते हैं तब यही आंकड़ा डराने वाला महसूस होता है। 3 मई की बात करें तो भारत में डेली ग्रोथ रेट इटली (1.0%) के मुकाबले 6 गुना है। अमेरिका (2.7%) और ब्रिटेन (3.0%) के मुकाबले 2 गुना है। डेली ग्रोथ रेट के मामले में सिर्फ रूस (7.5%) और ब्राजील (7.4%) ही भारत से ऊपर हैं।

Read Also  सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से मांगा इस्तीफा!

4 मई को इटली में 1221 नए केस सामने आए जबकि भारत में 2900 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे के दौरान भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 3,900 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। इसी तरह 3 मई के आंकड़ों को देखें तो उस दिन भारत में कोरोना के नए मामले इटली से भी ज्यादा रहे जहां कुल केस 2 लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं। 3 मई को भारत नए केसों के मामले में दुनिया में 5वें नंबर पर था। उस दिन देश में 2,644 नए मामले सामने आए, जबकि इटली में यह आंकड़ा 1,900 का था। नए केसों के मामले में भारत से ऊपर अमेरिका, रूस, ब्राजील और ब्रिटेन ही थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *