Google Analytics Meta Pixel अडानी ग्रुप ने खरीदा अंबुजा और एसीसी सीमेंट का कारोबार - Ekhabri.com

अडानी ग्रुप ने खरीदा अंबुजा और एसीसी सीमेंट का कारोबार

अहमदाबाद। अडानी ग्रुप ने सीमेंट कारोबार के क्षेत्र में बड़ी बिजनेस डील की है। इसके लिए अडानी ग्रुप ने दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी होल्सिम गु्रप के पूरे भारत के कारोबार के अधिग्रहण का समझौता किया है। अडानी ग्रुप ने भारत की दो बड़ी सीमेंट कंपनियों अंबुजा और एससी में होल्सिम गु्रप की पूरी हिस्सेदारी को 10.5 अरब डालर (80,000 करोड़ रुपये) में खरीदने का बिजनेस डील फाइनल की है। अडानी गु्रप की तरफ से यह अबतक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इसके अलावा, इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड मटीरियल क्षेत्र में भारत का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। अडानी समूह ने अरबपति और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडानी के नेतृत्व में एक बड़ी कारोबारी डील की है। अडानी समूह ने होल्सिम गु्रप के भारतीय कारोबार के अधिग्रहण की बोली जीत ली। अब होल्सिम गु्रप की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड के कारोबार का मालिकाना हक अडानी समूह के पास होगा। देश में चर्चित सीमेंट ब्रांड अंबुजा और एसीसी को खरीदने के लिए देश के दो बड़े भारतीय कारोबारियों बीच में रेस लगी हुई थी। अडानी समूह के अलावा सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाला जेएसडबल्यू गु्रप भी इस रेस में शामिल था। फिलहाल भारतीय सीमेंट बाजार में आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सबसे बड़ी कंपनी है। अल्ट्राटेक की सालाना क्षमता 117 मिलियन टन है। अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड की संयुक्त क्षमता 66 मिलियन टन सालाना है। यानी अब अडानी ग्रुप भारतीय सीमेंट मार्केट में सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।
भारत में 17 साल का कारोबार समेटेगी होल्सिम
ज्ञात हो कि भारत में करीब 17 साल से होल्सिम गु्रप का कारोबार कर रहा है। भारत में मुख्यतौर पर होल्सिम की पहचान अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड से होती है। भारतीय शेयर बाजार में अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड लिस्टेड कंपनियां हैं। अंबुजा सीमेंट का बाजार मूल्य 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। होल्सिम के पास कंपनी का 63.19 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि एसीसी का बाजार पूंजीकरण 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें होल्सिम की हिस्सेदारी 54.53 प्रतिशत है। अडानी गु्रप पिछले साल अडानी सीमेंट इंडस्ट्रीज के नाम से सीमेंट सेक्टर में दाखिल हुआ था। एसीसी के टेकओवर के बाद वह सीमेंट सेक्टर में बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा। बुनियादी ढांचे और सामग्री के क्षेत्र में भारत का अब तक का सबसे बड़ा लेनदेन है। इस बिजनेस डील के बाद अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि सीमेंट कारोबार में हमारा कदम देश की विकास गाथा में हमारे विश्वास का एक और प्रमाण है। यह न केवल भारत के कई दशकों तक दुनिया की सबसे बड़ी मांग संचालित अर्थव्यवस्थाओं में से एक बने रहने की उम्मीद है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट बाजार भी बना हुआ है और फिर भी वैश्विक औसत प्रति व्यक्ति सीमेंट खपत के आधे से भी कम है। चीन की सीमेंट खपत भारत की तुलना में 7 गुना अधिक है। जब इन कारकों को हमारे मौजूदा व्यवसायों की कई समीपता के साथ जोड़ा जाता है, जिसमें अडानी समूह के बंदरगाह और रसद व्यवसाय, ऊर्जा व्यवसाय और रियल एस्टेट व्यवसाय शामिल हैं। हमें विश्वास है कि हम सक्षम होंगे एक विशिष्ट एकीकृत और विशिष्ट व्यवसाय मॉडल का निर्माण करें और महत्वपूर्ण क्षमता विस्तार के लिए खुद को स्थापित करें। अडानी ने कहा कि सीमेंट उत्पादन और स्थिरता के सर्वोत्तम अभ्यासों में होल्सिम का वैश्विक नेतृत्व हमारे लिए हरित सीमेंट उत्पादन के लिए कुछ अत्याधुनिक तकनीकों को लेकर आया है, जो हमें पथ में तेजी लाने की अनुमति देगा। भारत में होल्सिम की सीमेंट कंपनियों को हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स के साथ मिलाने से ये हमें दुनिया की सबसे ज्यादा हरित सीमेंट कंपनी बना देगी।
रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद पूरी होगी डील
रेगुलेटरी अपू्रवल के बाद ये बिजेनस डील पूरी होगी। अंबुजा सीमेंट के लिए ओपन ऑफर प्राइस 385 रुपए प्रति शेयर और एसीसी के लिए ये 2300 रुपए प्रति शेयर है। होलसिम की अंबुजा सीमेंट में और एसीसी में हिस्सेदारी और ओपन ऑफर कंसीडरेशन की वैल्यू 10.5 अरब डालर है। होल्सिम लिमिटेड के सीईओ के जॉन जेनिश ने कहा, मुझे खुशी है कि अडानी ग्रुप ग्रोथ के नेक्सट एरा को लीड करने के लिए भारत में हमारे कारोबार का अधिग्रहण कर रहा है।
व्यवसाय में लगातार विविधता ला रहा अडानी समूह
1988 में कमोडिटी ट्रेडिंग फर्म के तौर पर शुरू हुआ अडानी समूह पोर्ट बिजनेस में उतरने के बाद राष्ट्रीय नक्शे पर आया था। बीते कुछ साल में ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी, मीडिया, ऑयल एंड गैस, एयरपोर्ट ऑपरेशन, कंस्ट्रक्शन, खनन, फूड प्रोसेसिंग में अपने कदम बढ़ाए हैं। अडानी ग्रुप  पिछले साल अडाणी सीमेंट इंडस्ट्रीज के नाम से सीमेंट सेक्टर में दाखिल हुआ था। इस डील के बाद अडानी गु्रप भारत का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता बन जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *