Google Analytics Meta Pixel देश विरोधी दुष्प्रचार में शामिल आठ यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध - Ekhabri.com

देश विरोधी दुष्प्रचार में शामिल आठ यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध

मोदी सरकार ने झूठी, सनसनीखेज और भारत विरोधी खबरें प्रसारित करने वाले आठ यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें सात भारतीय और एक पाकिस्तानी चैनल शामिल है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े मामलों में दुष्प्रचार फैलाने में शामिल इन चैनलों को 2021 में जारी नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत ब्लाक कर दिया है।प्रतिबंधित किए गए इन आठों यूट्यूब चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका था। इनके 85 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे।
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि इन सभी आठ चैनलों को 16 अगस्त को ब्लाक कर दिया गया। इन चैनलों के साथ एक फेसबुक अकाउंट और दो फेसबुक पोस्ट को भी सरकार ने ब्लाक किया है। सरकार के अनुसार, इनमें से कुछ चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री का उद्देश्य भारत में विभिन्न् धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाना था। इसी मंशा से इन चैनलों के तमाम वीडियो में पूरी तरह झूठे दावे भी किए गए थे।
सांप्रदायिकता फैलाने से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक से खिलवाड़
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनलों द्वारा फैलाई जा रही झूठी खबरों का ब्योरा भी दिया। मंत्रालय के अनुसार, इन चैनलों पर ‘भारत सरकार ने धार्मिक संरचनाओं को गिराने का आदेश दिया, भारत सरकार ने धार्मिक उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाया, भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा” जैसी फर्जी खबरें चलाई गईं। सरकार का कहना है कि इस तरह की सामग्री का मकसद सांप्रदायिक विद्वेष पैदा कर देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना था। इन चैनलों का उपयोग सशस्त्र बलों और जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्‍न विषयों पर फर्जी समाचार जारी करने के लिए भी किया जाता था। ऐसी सामग्री को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं दूसरे देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों की दृष्टि से पूरी तरह गलत और संवेदनशील माना गया।
टीवी चैनलों के एंकरों की तस्वीरों का करते थे उपयोग
ब्लाक किए गए भारतीय यूटब चैनलों को फर्जी एवं सनसनीखेज थंबनेल, कुछ टीवी समाचार चैनलों के एंकरों की तस्वीरों और लोगो का उपयोग करते हुए पाया गया। इसका उद्देश्य दर्शकों को यह विश्वास दिलाना था कि परोसा गया समाचार प्रामाणिक है। इस तरह की हरकतों में शामिल 102 यूटब समाचार चैनलों और कई अन्य इंटरनेट मीडिया अकाउंट को सरकार ने दिसंबर 2021 में भी ब्लाक कर दिया था।
इन चैनलों पर लगा प्रतिबंध
-लोकतंत्र टीवी
-23,72,27,331 व्यूज
-12.90 लाख सब्सक्राइबर
————–
-यू एंड वी टीवी
-14,40,03,291 व्यूज
-10.20 लाख सब्सक्राइबर
————–
-एएम राजवी
-1,22,78,194 व्यूज
-95, 900 सब्सक्राइबर
—————
-गौरवशाली पावन मिथिलांचल
-15,99,32,594 व्यूज
-7 लाख सब्सक्राइबर
————–
-सीटाप5टीएच
-24,83,64,997 व्यूज
-33.50 लाख सब्सक्राइबर
—————
-सरकारी अपडेट
-70,41,723 व्यूज
-80,900 सब्सक्राइबर
—————
-सब कुछ देखो
-32,86,03,227 व्यूज
-19.40 लाख सब्सक्राइबर
———–
-न्यूज की दुनिया (पाकिस्तान स्थित)
-61,69,439 व्यूज
-97,000 सब्सक्राइबर
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...