धान खरीदी में रुकावट:छत्तीसगढ़ में छह मंत्रियों ने की 250-300 किसानों से बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में आई रुकावट ने राज्य और केंद्र सरकार के बीच टकराव की नई संभावना बना दी है। प्रदेश के छह मंत्रियों रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, अमरजीत भगत, डॉ. शिव डहरिया और उमेश पटेल ने आज 250 से 300 किसान प्रतिनिधियों से बात की। मंत्रियों ने किसानों को खरीदी की व्यवस्था, केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत और मौजूदा संंकट की पूरी जानकारी दी। मंत्रियों ने इससे निपटने के लिए किसानों से सुझाव मांगे। किसानों ने कहा, वे राज्य सरकार के साथ हैं। जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर भी प्रदर्शन करने को तैयार हैं। मंत्रालय में करीब 3 घंंटे तक चली बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, किसान सरकार के हर कदम के साथ हैं। धान खरीदी प्रभावित न हो इसके लिए उन्होंने कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा, किसानों ने धरना प्रदर्शन से लेकर धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था की मांग करने दिल्ली जाने तक की बात कही है। कृषि मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार से तमाम आग्रह के बाद भी आज की तारीख तक चावल जमा करने की अनुमति नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा, ऐसा ही रहा तो धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। कांग्रेस से जुड़े किसान नेता द्वारिका साहू ने बताया, बैठक में मंत्रियों ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी है। बारदानों की कमी की स्थिति में किसान अपने पास से बारदाना देने को तैयार हैं। किसानों ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। साहू ने कहा, सरकार की ओर से आ रही अड़चनों के लिए हमने राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने को कहा है। सुझाव आए हैं कि दबाव बढ़ाने के लिए भाजपा सांसदों का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाए। राज्यपाल से मिलकर केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया जाए ताकि चावल जमा करने का आदेश जारी हो। द्वारिका साहू ने कहा, हम लोग दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को भी तैयार हैं।
-कोई ठोस फैसला नहीं हुआ हुआ
किसान प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में केवल सुझाव लिए गए। कोई ठोस फैसला नहीं हुआ। बताया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बातचीत के बाद सरकार कुछ इंतजार करना चाहती है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, बैठक में आए सुझावों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। उसके बाद कोई फैसला होगा।
भाजपा ने कहा, बैठक में किसान नहीं कांग्रेसी
छत्तीसगढ़ भाजपा ने इस बैठक पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा, इस बैठक में किसान नहीं केवल कांग्रेसी लोग इकट्ठा हुए थे। धान की खरीदी बंद होने से प्रदेश का किसान परेशान है। उसको सरकार पूछ भी नहीं रही है। भाजपा का आरोप है कि सरकार धान खरीदी से बचने के लिए ऐसे पैंतरे अपना रही है।
धान का दाम नहीं मिला तो भुगतेगी कांग्रेस
नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण संघ के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने कहा, मंत्रालय के सबसे नजदीक होने के बावजूद सरकार ने उनके जैसे किसान संगठनों को बैठक में नहीं बुलाया। उन्होंने कहा, सरकार के सामने संकट तो है, लेकिन अगर वह प्रति क्विंटल 2500 रुपए दाम देने से बचने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अगले चुनाव में वह 70 से पांच सीटों पर आ जाएगी।
-प्रदेश भर में 37 लाख मीट्रिक टन धान जाम
एफसीआई में चावल जमा नहीं होने से प्रदेश के खरीदी और संग्रहण केंद्रों में जाम की स्थिति बन गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, बुधवार शाम तक 48 लाख मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 12 लाख 40 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। विभाग ने मिलरों को 14 लाख 58 हजार 601 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है। मिलरों ने इसमें से 11 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया है। मतलब 37 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी और संग्रहण केंद्रों में ही पड़ा हुआ है। कस्टम मीलिंग के बाद बना चावल भी राइस मिलों में ही पड़ा है क्योंकि एफसीआई इसे जमा नहीं कर रहा है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...