Google Analytics Meta Pixel बीच सड़क पर 200 मीटर दूर तक दौड़ाकर युवक को मारा चाकू, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने की हत्या - Ekhabri.com

बीच सड़क पर 200 मीटर दूर तक दौड़ाकर युवक को मारा चाकू, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने की हत्या

कोतवाली क्षेत्र के हरना बांधा में देर रात की घटना, राजनांदगांव से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
रायपुर। दुर्ग में सोमवार देर रात एक युवक की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक दौड़ लगाई, लेकिन फिर भी नहीं बच सका। वारदात के अगले ही दिन मंगलवार को पुलिस ने इसका खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, हरनाबांधा निवासी कमलेश सारथी (22) शादी-विवाह के बैंड में काम करता था। वह सोमवार रात करीब 10.30 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के पास ही उसका विवाद हो गया। इस पर आरोपी ने हमला किया तो जान बचाने के लिए कमलेश भागने लगा। पीछा कर आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। चाकू लगते ही कमलेश वहीं सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी बाइक से भाग निकला।
कमलेश को पुलिस अस्पताल ले गई, वहां मृत घोषित कर दिया
घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया तो वह अस्पताल ले गए, जहां कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो इसमें कमलेश के पड़ोसी मुरली साहू के बारे में जानकारी मिली। दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। इस पर पुलिस ने मुरली का पता लगा रही थी। इसी बीच उसके राजनांदगांव के गंडई में होने की सूचना मिली। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना की रात भी दोनों के बीच जमकर हुआ था विवाद
पूछताछ में मुरली ने पुलिस को बताया कि उसका अक्सर कमलेश से झगड़ा होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा और गाली-गलौज हुआ। इस पर मुरली ने चाकू निकाल लिया और कमलेश पर हमला किया। चाकू लगते से ही कमलेश भागने लगा, लेकिन थोड़ी दूर जाकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। हालांकि दोनों के बीच रंजिश का कारण अभी सामने नहीं आ सका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...