ब्रिटेन के नए पीएम पद की दौड़ में भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने टेलीविजन पर उनके और उनकी प्रतिद्वंद्वी विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच हुई 90 मिनट की बहस में कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों का दिल जीत लिया। गत दिवस टीवी पर हुई बहस में सुनक ने कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों का व्यापक समर्थन हासिल किया। स्काई न्यूज पर गुरुवार रात प्रसारित ‘द बैटल फार नंबर 10″ कार्यक्रम में दोनों प्रतिद्वंद्वियों को कंजरवेटिव सदस्यों के आमने-सामने बैठाया गया। ये सदस्य ही नए पीएम का चुनाव करेंगे।
एक दर्शक ने सुनक से उनकी दौलत, महंगे सूट और जूतों के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा कि ब्रिटिश लोग लोगों को उनके बैैंक खाते के आधार पर नहीं आंकते हैैं, बल्कि वह उन्हें उनके चरित्र व कामकाज के आधार पर परखते हैैं। इस जवाब से स्टूडियो तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एक अन्य दशक का सवाल था कि क्या उन्होंने अपने हितों के लिए पीएम बोरिस जानसन की पीठ में छूरा घोंपा है? इसके जवाब में सुनक ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ कई सालों तक काम किया। अपने काम के लिए उन्हें अपार श्रेय मिलना चाहिए। लेकिन सरकार कुछ नीतिगत मुद्दों पर गलत रुख अपना रही थी। यह सिर्फ मुझे ही बर्दाश्त नहीं था, बल्कि 60 अन्य लोग भी ऐसा ही सोचते थे। सुनक उन लोगों का जिक्र कर रहे थे जिन्होंने उनके साथ कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।
सुनक ने ब्रिटेन में करों में कटौती से पहले बढ़ती महंगाई पर काबू पाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि करों में कटौती से स्थिति और खराब होगी। पहले बढ़ती महंगाई को काबू में करने की जरूरत है। यदि महंगाई बढ़ाने वाले उपाय करेंगे तो सभी झुलसेंगे। ब्याज व बचत दरें बढ़ेंगी व लाखों लोगों पर असर होगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने की दावेदार लिज ट्रस ने कहा कि आने वाली सर्दियां ब्रिटेन के लिए मुश्किल होंगी। उन्होंने अर्थव्यवस्था में सुधार का दावा करते हुए कहा कि करों को कम रखा जाएगा।
बहस के बाद दर्शकों से पूछा गया कि उन्हें किसके तर्क दमदार लगे तो ज्यादातर ने सुनक के पक्ष में हाथ उठाया। यह समर्थन सुनक के लिए हौसला बढ़ाने वाला होगा, क्योंकि वे ताजा जनमत सर्वेक्षण में ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस से पीछे चल रहे हैं। टोरी सदस्यों के बीच कराए हालिया सर्वेक्षण में ट्रस को सुनक से 32 प्रतिशत आगे बताया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...