मरीजों को मिलेगी राहत- रायपुर पहुंची रेमडेसिविर

रायपुर. प्रदेश सहित राजधानी में कोरोना काकहर चरम पर है. राजधानी का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है जहां संक्रमित न मिला हो. अस्पतालों में आॅक्सीजन, रेमडेसिविर की भारी किल्लत है. इनकी कमी से रोजाना सैकडों लोगों की जान जा रही है. पर अब मरीजों को राहत मिलने वाली है.क्योंकि आज राजधानी को रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल गए हैं. इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज रेमडेसिविर इंजेक्शन की एक बड़ी खेप रायपुर पहुंच गई। हालांकि निर्माता कंपनी ने एक दिन देरी से इस इंजेक्शन की आपूर्ति की है, वह भी कम मात्रा में। राज्य सरकार ने 16 अप्रैल को रेमडेसिविर इंजेक्शन के 90 हजार वॉयल का आर्डर दिया था। इसके तहत 30 हजार इंजेक्शन हर सप्ताह मिलने थे। योजना के तहत निर्माता कंपनी गुरुवार को 20 हजार इंजेक्शन की खेप भेजने वाली थी। लेकिन गुरुवार को वह खेप रायपुर नहीं पहुंची। एक दिन की देरी के बाद इंडिगो की नियमित उड़ान से रेमडेसिविर इंजेक्शन की 15 हजार वॉयल आज रायपुर पहुंची है। इन दवाओं को हवाई अड्डे से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉपोर्रेशन के गोदाम में ले जाया गया। इसकी गिनती और मिलान के बाद इन दवाओं का वितरण शुरू होगा। उच्च पदस्थ अधिकारियों का कहना है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति में उत्पादक राज्यों की ओर से दिक्कत आ रही है। उन्होंने दूसरे प्रदेशों में भेजने को लेकर एक सीमा तय कर रखी है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेशों को जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रेमडेसिविर का उत्पादन महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात में हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

ऑनलाइन गेमिंग की लत, तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

By Rakesh Soni / February 4, 2026 / 0 Comments
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...