Google Analytics Meta Pixel राम मंदिर के नाम पर भाजपा चंदे का धंधा कर रही: बघेल - Ekhabri.com

राम मंदिर के नाम पर भाजपा चंदे का धंधा कर रही: बघेल

राजनीति में राम, निशाने पर सरकार, सीएम ने कहा- नया कृषि कानून पूंजीपतियों के लिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। भगवान राम, राम मंदिर और किसान आंदोलन के मुद्दों को लेकर भाजपा निशाने पर रही। सीएम बघेल ने कहा, भाजपा ने आजतक हिंदुओं के लिए क्या किया है। राम मंदिर के नाम पर भी चंदे का धंधा कर रही है। सीएम ने किसानों के आंदोलन और भारत बंद का समर्थन करते हुए नए कृषि कानून का विरोध जताया। बालोद दौरे पर जाने से पहले मीडिया से बात कर रहे सीएम बघेल ने कहा, राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा मांगने वाले पहले साल 92 में शिलान्यास से लेकर अब तक चंदे का हिसाब तो दें। सीएम ने कहा, भाजपा खुद को हिंदूवादी पार्टी कहती है। क्या किसान हिंदू नहीं हैं? क्या गरीब मजदूर तबके के लोग हिंदू नहीं हैं? क्या कुम्हार, बुनकर हिंदू नहीं हैं? आखिर भाजपा और केंद्र सरकार ने इनके लिए क्या किया?
किसानों के समर्थन में 8 को भारत बंद का ऐलान, छग में भी प्रदर्शन
नए केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। पंजाब से शुरू हुआ आंदोलन दिल्ली होते हुए अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। एक ओर जहां किसान विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक रहे हैं। वहीं तमाम किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। किसानों के भारत बंद के इस आह्वान को ट्रेड यूनियन के साथ कई दलों ने भी समर्थन दिया है।
समर्थन मूल्य पर खरीदी हो, चाहे मंडी के अंदर हो या बाहर
वहीं सीएम बघेल ने नए कृषि कानून के विरोध जताते हुए कहा कि हम किसानों के साथ हैं। कहा, केंद्रीय कृषि कानून किसान विरोधी है। कृषि कानून को ‘कृषि वीर’ नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि ये किसानों के हित के लिए है, लेकिन ये पूंजीपतियों के लिए लाया गया है। उट ने कहा, किसानों की तो यही मांग है कि समर्थन मूल्य में खरीदी हो। इसके लिए नियम हों, फिर चाहे मंडी के अंदर खरीदी हो या बाहर।
एथेनॉल बनाने की अनुमति राज्यों को दी जानी चाहिए
सीएम बघेल ने कहा, एक लाइन में साफ कर दिया जाए कि जो समर्थन मूल्य से कम में खरीदेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्यों को एथेनॉल प्लांट लगाने की अनुमति देनी चाहिए। राज्यों पर छोड़ दें कि धान खरीदी के बाद अतिरिक्त का एथेनॉल बना सकें। इसके बाद सरकार पर भार नहीं पड़ेगा। वहीं दूसरे किसानों को उनकी उपज का मूल्य मिलेगा और पेट्रोलियम पदार्थों के अतिरिक्त खर्च बचेगा।
राम के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है भाजपा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है। राम के सबसे बड़े भक्त तो हमारे नेता महात्मा गांधी थे। जिनके मुख से मरते वक्त भी हे राम निकला। ये (भाजपा) क्या राम के विचारों और आदर्शों की बात करेंगे। उन्होंने कहा, राम भाजपा की बपौती नहीं हैं। राम जनमानस के प्रतीक हैं। राम छत्तीसगढ़िया संस्कृति में हैं। वे जन-जन के हैं और उनके हृदय में समाए हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...