Google Analytics Meta Pixel राम वन गमन पथ : पर्यटन मंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी के विकास और सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन - Ekhabri.com

राम वन गमन पथ : पर्यटन मंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी के विकास और सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन

रायपुर। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर जिले के ग्राम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के विकास और सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। पर्यटन विभाग के सचिव अलबलगन पी. ने मंत्री श्री साहू को राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चंदखुरी में हो रहे कार्यों की डिजाईन-नक्शा के साथ विस्तृत कार्य योजना की जानकारी दी। पर्यटन मंत्री ने कहा कौशल्या माता का यह मंदिर भारत वर्ष का एक मात्र मंदिर है। इसके सौन्दर्यीकरण में विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा में सौन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण करें।
दो चरणों में किए जाएंगे विकास कार्य
उल्लेखनीय है कि परियोजना के तहत चंदखुरी में मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा परिसर विकास का कार्य दो चरणों में कार्य पूरा किया जाना है। पहले चरण में 6 करोड़ 70 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 9 करोड़ 8 लाख रुपए खर्च होंगे। योजना के मुताबिक चंदखुरी को पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जाना है, इसलिए वहां स्थित प्राचीन कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। तालाब का सौंदर्यीकरण करते हुए के मध्य में स्थित मंदिर-टापू को और भी आकर्षक तथा सुव्यवस्थित किया जा रहा है। पौराणिक कथाओं से चंदखुरी के संबंध के अनुरूप पूरे परिसर के वास्तु को डिजाइन किया गया है। तालाब मंदिर तक पहुंचने के लिए तालाब में नये डिजाइन का पुल तैयार किया जा रहा है। तालाब में घाटों और चारों ओर परिक्रमा-पथ का निर्माण किया जा रहा है। दशज़्नाथिज़्यों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित की जा रही है। इस पूरे परिसर में आकषज़्क विद्युत साज-सज्जा भी की जाएगी।
– रथ यात्रा और बाईक रैली के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया
पर्यटन मंत्री श्री साहू ने राज्य सरकार के दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 14 दिसम्बर से शुरू होकर 17 दिसम्बर को चंदखुरी में समापन होने वाले पर्यटन रथ यात्रा और बाईक रैली के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव को मंदिर समिति की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने राम वन गमन पथ के प्रथम चरण में चयनित सभी नौ स्थलों-सीतामढ़ी-हरचौका, रामगढ़ शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजीम, सिहावा-सप्तऋषि आश्रम, जगदलपुर और रामाराम का प्रदर्शनी के रूप में फोटो फ्लैक्स लगाने और स्मृति स्वरूप नौ रूद्राक्ष के पौधे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समापन समारोह का आयोजन मंदिर परिसर में मेला ग्राउण्ड में होगा। वहां साफ -सफाई, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।
पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली की भव्य तैयारियां शुरू
उल्लेखनीय है कि राम वन गमन पथ पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली के आयोजन की व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस रैली का आयोजन 14 से 17 दिसंबर तक किया जा रहा है। 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 1575 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। रैली 19 जिलों से गुजरेगी। रैली 14 दिसम्बर को राज्य के दो सिरों से क्रमश: उत्तर स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचौका तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के रामाराम से शुरु होगी और रैली के दोनों हिस्सों का मिलन 17 दिसम्बर को माता कौशल्या की नगरी

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...