Google Analytics Meta Pixel साल 2021 का पहला दिन और कोहरे की चादर में राजधानी - Ekhabri.com

साल 2021 का पहला दिन और कोहरे की चादर में राजधानी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का स्वागत हुआ है। उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल के पहले दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ गहरा कोहरा छाया है। वहीं, नए साल के पहले दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरा के कारण दृश्यता भी बेहद कम है। एक व्यक्ति ने बताया, मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है। इससे पहले, साल के आखिरी दिन बर्फीली हवाओं व कड़ाके की ठंड ने हाड कंपा दिए। साल का आखिरी दिन सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा था। जब न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.3 डिग्री पहुंच गया था। लोदी रोड पर तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं 15 साल में दूसरी बार दिसंबर सबसे अधिक ठंडा रहा था। जब औसत न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले वर्ष 2018 में 6.7, 2005 में दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहा था। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि बीते साल औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। आईएमडी के अनुसार दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। बीते 15 साल में वर्ष 2018 में औसत तापमान सात डिग्री से नीचे गया था जब तापमान 6.7 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं वर्ष 2005 में औसत न्यूनतम तापमान 6 डिग्री था, वर्ष 1996 में औसत न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री और 1993 में 7.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक आसमान साफ रहने, हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना केप्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। 12 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य ही दर्ज हो रहा था। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय क्षेत्र में हलचल हुई इससे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश देखने को मिली। जम्मू कश्मीर और हिमाचल से हवा का रुख बदलने से दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी। वैश्विक कारण ला नीना प्रभाव ने तापमान में गिरावट में योगदान दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...