Google Analytics Meta Pixel हजारों मील का सफर कर यहां आते हैं प्रवासी पक्षी - Ekhabri.com

हजारों मील का सफर कर यहां आते हैं प्रवासी पक्षी

पंछी, नदियां, पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्हें रोके, सरहद तो सिर्फ इंसानों के लिए है। परिंदे सरहद के मोहताज नहीं होते। सरहद की लकीरों और सियासी बंदिशों से दूर आजाद पक्षी कहीं भी, किसी भी मुल्क में आशियाना बना लेते हैं। गर्मी शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में प्रवाशी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों वन विभाग पक्षियों का सर्वे कर रहा है। सर्वे के दौरान वहां पहली बार चार नई प्रजाति के पक्षी देखे गए हैं।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सर्व प्रथम टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पक्षियों का सर्वे शुरू किया गया है। वर्तमान में अचानकमार के जंगलों में 200 प्रजाति के पक्षी देखे गए हैं। इनमें से करीब 80 प्रकार के पक्षियों की सूची तैयार कर ली गई है। टिकल ब्लू फ्लाई कैचर, व्हाइट रम्प्ड श्ाामा, ऑरेंज हेडेट थ्रस और इंडियन पित्ता (सवरंग) नामक पक्षी यहां पहली बार देखने को मिले हैं। इंडोनेशिया और चीन के ग्रे बैलिड कक्कु सौकड़ों की संख्या में हर साल अचानकमार पहुंचते हैं। अचानकमार में प्रवासी पक्षियों ने घोंसला बनाना शुरू कर दिया है। भारत के पड़ोसी एशियाई देशों से उड़ान भरकर पक्षियों के आने का सिलसिला मई से शुरू हो जाता है, जो जून तक जारी रहता है।

व्हाइट रम्प्ड शामा: – यह बहुत शर्मिला होता है। पहाड़ों और घने जंगलों में पाया जाता है। इसकी खासियत यह है कि गाता बहुत प्यारा है। ऊपर की तरफ काला और नीचे नारंगी रहता है। यह इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत में पाया जाता है।

Read Also  स्वाइन फ्लू से भिलाई में एक और मौत ,अब तक 4 लोगों की गई जान, कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

टिकल ब्लू फ्लाई कैचर: – यह गौरैया के आकार का होता है। इसका ऊपर का कलर नीला और नीचे का नारंगी होता है। यह बांग्लादेश, वियतनाम, श्रीलंका में पाया जाता है। यह अप्रैल से अगस्त के बीच अंडे देता है।

ऑरेंज हेडेट थ्रस: – यह मैना के छोटा होता है। घने जंगलों और बांस के वन में पाया जाता है। इसकी खासियत है कि यह नाले के आसपास रहता है। इसके ऊपर का कलर ग्रे ब्लू और सिर नारंगी कलर का होता है। यह इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत में पाया जाता है।

इंडियन पित्ता (सवरंग): – यह भारत, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान में पाया जाता है। यह कई रंग में होता है। ऊपर हरा, नीला और नीचे की तरफ नारंगी, लाल कलर होता है। आंखों के पास काला होता है। यह सूखे पत्तों को पलटकर नीचे छिपे कीड़ों को खाता है। इसमें पूंछ नहीं होती है।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रूप से अचानकमार स्थित साटापानी और सराईपानी तलाब के किनारे पेडों पर करीब छह फीट के ऊपर लकड़ी का वॉच टावर बनाया जा रहा है। वॉच टावर पर बैठकर ही वन विभाग के अधिकारी प्रवासी पक्षियों पर नजर रखेंगे। वन विभाग प्रदेश भर में दिसंबर तक सर्वे करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *