मिस्र में हुए ऐतिहासिक गाजा शांति समझौते की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि आतंकी संगठन हमास ने इसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा दी हैं। समझौते के तहत संघर्ष विराम लागू होने और हमास के हथियार डालने पर सहमति बनने के बावजूद, गाजा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें हमास के लड़ाके 8 लोगों को इजरायली जासूस बताकर घुटनों पर बिठाते हैं और फिर उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर देते हैं।
सोमवार शाम का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि 8 लोगों के हाथ-पैर बांधकर और आंखों पर पट्टी लगाकर उन्हें सड़क पर घुटनों के बल बैठने को मजबूर किया जाता है। इसके बाद, भीड़ की ‘अल्लाह हू अकबर’ की नारेबाजी के बीच हमास के कमांडर एक-एक कर सभी के सिर में गोली मार देते हैं। हत्या का यह क्रूर तरीका आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) की याद दिलाता है। वीडियो में हमास के कमांडरों ने हरे रंग का स्कार्फ पहना हुआ है, जो संगठन की पहचान है।
हमास की यह कार्रवाई उस शांति प्रस्ताव का सीधा उल्लंघन है, जिस पर अमेरिका, तुर्की, मिस्र और कतर की मध्यस्थता के बाद इजरायल ने भी सहमति जताई थी। इस समझौते की सबसे अहम शर्त यही थी कि हमास पूरी तरह से हथियार डाल देगा और गाजा में शांति स्थापित की जाएगी।
हमास ने एक बयान जारी कर मारे गए लोगों को अपराधी और इजरायल का सहयोगी बताया है, हालांकि उसने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है। इस घटना से साफ है कि हमास हथियार डालने के बजाय गाजा पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यह इजरायल के लिए भी एक बड़ी चुनौती है, जिसने संघर्ष विराम के लिए शर्त रखी थी कि या तो हमास हथियार डाले या फिर गाजा छोड़कर चला जाए। फिलहाल हमास दोनों में से किसी भी शर्त को मानता नहीं दिख रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 25, 2026 /
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...