Google Analytics Meta Pixel हिमाचल में 13 दिसंबर तक बर्फबारी का दौर चलेगा, लेह में नदी जमी, पंजाब में धुंध बढ़ेगी - Ekhabri.com

हिमाचल में 13 दिसंबर तक बर्फबारी का दौर चलेगा, लेह में नदी जमी, पंजाब में धुंध बढ़ेगी

जम्मू। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे प्रदेश में ज्यादातर इलाकों का तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि 13 दिसंबर तक मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
लेह में तापमान माइनस 4.4 डिग्री, नदी जमी
लेह में मंगलवार को तापमान माइनस (-) 4.4 डिग्री तक गिर गया। कारगिल में माइन 0.2 डिग्री और द्रास में माइनस 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में सिंधु की सहायक नदी फुटकल जमने लगी है। उधर, जम्मू-कश्मीर में आज लगातार दूसरे दिन बर्फबारी का अनुमान है।
-पहाड़ों पर बर्फ, मैदानी इलाके में बारिश
कश्मीर के पहाड़ों पर जहां बर्फ गिर रही है, वहीं मैदानी इलाके बारिश से भीग रहे हैं। यहां जोजिला पास, पीर की गली, बनिहाल सेक्टर, पहलगाम, सोनमर्ग और गुलमर्ग में रात से बर्फबारी जारी है।
इस वजह से श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने खराब मौसम की वजह से श्रीनगर-जम्मू हाईवे से न गुजरने की सलाह दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। मैदानी इलाकों में बारिश भी हो रही है। कल दोपहर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
-पंजाब में अगले कुछ दिनों में धुंध बढ़ेगी
अच्छी धूप निकलने की वजह से दोपहर में तापमान सामान्य से ज्यादा है, रात का टेंपरेचर भी बढ़ा है। बठिंडा में दिन का तापमान 26.2 डिग्री रहा, यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। पटियाला में रात का पारा 12.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज तापमान गिरेगा और आने वाले दिनों में धुंध बढ़ेगी।
बिहार में रात का तापमान गिरने का अनुमान
पटना में मंगलवार को दिन का तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह सोमवार के मुकाबले 3.2 डिग्री ज्यादा था। लेकिन, हवा के बदले रुख से अब ठंड में इजाफा होगा। दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात का टेंपरेचर गिरेगा।
-तीन तूफानों की वजह से छत्तीसगढ़ में ठंड कम
छत्तीसगढ़ में दिसंबर में भी ठंड कुछ कम है। रात का तापमान गिरने के बजाय बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानी इसे हाल ही में आए 3 तूफानों का असर मान रहे हैं। रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास है। नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान 15 डिग्री था, इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि अच्छी ठंड पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले 15 दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक ज्यादा रहा। मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 32.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। बाकी जिलों में भी दिन का तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...