Google Analytics Meta Pixel 03 नवजातों को जन्म के 01 महीने के भीतर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र - Ekhabri.com

03 नवजातों को जन्म के 01 महीने के भीतर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

दुर्ग। ग्राम पंदर ब्लाक पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन्मे 03 नवजात शिशुओं के अधिकार के संरक्षण के लिए महज 15 दिन के भीतर उनके अभिभावकों को प्रशासनिक अमले के द्वारा स्थायी जाति प्रमाण पत्र मुहैया काराया गया। इस प्रक्रिया में राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने समन्वय स्थापित किया और बच्चों के घर में पहुंचकर उनके माता-पिता को स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया। आम जन से संबंधित प्रमुख सेवाओं को सुगम व सरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाने के लिए कहा था।

इसी के अंतर्गत नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं में मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में सक्रिय स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। जन्म, मृत्यु, विवाह, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज व्यक्तियों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है इसलिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने इन्हें प्राथमिकता में रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पाटन के एस.डी.एम. विपुल गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मे 03 नवजातों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र देने के साथ ही टी.एल. मीटिंग में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा निर्धारित किए गए निर्देशों का परिपालन किया जा रहा है। टी.एल. में नवजात शिशुओं के जाति प्रमाण पत्र को 01 महीने के भीतर दिए जाने की बात कही गई थी, ताकि बच्चों के अभिभावक एवं पालक को त्वरित सुविधा प्रदान हो सके।



इस अवसर पर नवजात शिशुओं के पालकों से भी चर्चा की गई, जिसमें खिलेंद्र साहू ने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनके समय में जाति प्रमाण पत्र बनवाना लोहे के चने चबाने जैसा था, इस प्रक्रिया में लंबा समय लग जाता था। आज जब वेदिका साहू का जाति प्रमाण पत्र उन्हें 15 दिन के भीतर बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा द्वारा प्राप्त हुआ तो उन्हें अहसास हुआ कि समय सही मायनों में बदल रहा है और प्रशासनिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव भी आ रहा है। इसके अलावा लक्षित के पिता खिलेश्वर यादव और खुशान्त के पिता डिगेश्वर यादव ने शासन को बच्चों के पालक की संज्ञा दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन बच्चों के जन्म के पूर्व से ही पालक की भूमिका अदा कर रहा है। आज पाटन में शासन की पहल से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध है जहां नार्मल के साथ-साथ जटिल सीजेरियन डिलीवरी भी कराई जा रही है। बच्चों के टीकाकरण एवं पोषण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके पश्चात् भी शासन बच्चों के जन्म के बाद उनके भविष्य और अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध करा रहा है। जिससे कि वो शासन की योजनाओं का लाभ आने वाले भविष्य में ले सके और सही मायनों में भविष्य का निर्माण कर सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...