कोरोना संक्रमण के दौर में गुजरा वर्ष 2020 तमाम परिवारों को अपने खास से बिछुड़ने की एक और बड़ी वजह दे गया। इस वर्ष कुल 1,53,052 हताश-निराश लोगों ने आत्महत्या कर जान गंवाई। इनमें से 10,677 लोग खेती करने वाले थे। इस लिहाज से प्रतिदिन 418 लोगों ने आत्महत्या की। जान देने वालों में 70.9 प्रतिशत पुरुष थे और आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण पारिवारिक मामले रहे।
नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार 2020 में आत्महत्या का यह आंकड़ा अपने पूर्व के वर्ष 2019 से ज्यादा है। 2019 में 1,39,123 लोगों ने आत्महत्या की थी। 2020 में 2019 में हुई आत्महत्याओं की तुलना में 10.4 प्रतिश्ात की वृद्धि हुई, जबकि 2019 में 2018 की तुलना में आत्महत्याओं में 11.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। 2020 में जिन लोगों ने आत्महत्या की उनमें 10,677 कृषि क्षेत्र से संबंधित थे। इनमें 5,579 किसान थे जबकि 5,098 कृषि मजदूर थे।
आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि 2020 में सर्वाधिक 19,909 लोगों ने महाराष्ट्र में जान दी। इसके बाद तमिलनाडु में 16,883, मध्य प्रदेश में 14,578, बंगाल में 13,103 और कर्नाटक में 12,259 लोगों ने आत्महत्या की। इस लिहाज से 2020 में पूरे देश में हुई कुल आत्महत्याओं में से आधी से ज्यादा इन पांच प्रदेशों में हुईं। बाकी की 49.9 प्रतिशत आत्महत्याएं बाकी के 23 प्रदेशों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में हुईं। कुल आत्महत्याओं की 3.1 प्रतिशत घटनाएं देश के सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में हुईं। उत्तर प्रदेश में देश की 16.9 प्रतिशत आबादी रहती है। जबकि सबसे ज्यादा आबादी वाले केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में 2020 में 3,142 आत्महत्याएं हुईं। आठ केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली में सर्वाधिक आत्महत्याएं हुई हैैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...