राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 का आगाज हो चुका है, जो 5 नवंबर तक चलने वाला है। पूरे मेले में दूर-दूर से लोग अपने पशुओं को लेकर आते हैं और उनकी प्रदर्शनी लगती है। इस बार मेले में 1 करोड़ की कीमत वाली मारवाड़ी नस्ल की घोड़ी ‘नगीना’ की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, जो अपनी अनोखी चाल और कीमत की वजह से चर्चा में है।
मारवाड़ी नस्ल की घोड़ी ‘नगीना’ पुष्कर मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगीना की परवरिश पंजाब के भटिंडा के गोरा भाई ने की है, जिन्होंने उसका बचपन से ध्यान रखा है। गोरा भाई सरां स्टड फार्म के मालिक हैं, जो अलग-अलग नस्ल के घोड़े और घोड़ियों को पालते हैं। वो लगातार 2010 से पुष्कर मेला में भाग लेते रहे हैं, लेकिन इस बार वो एक नहीं बल्कि 10 अलग घोड़े-घोड़ियों के साथ आए हैं।
नगीना को लेकर बात करते हुए गोरा भाई ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नगीना अभी सिर्फ 31 महीने की है और पांच महीने की गर्भवती भी है। नगीना की हाइट 63 इंच है और आने वाले समय में यह 66 इंच तक की हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नगीना अपनी चाल, सुंदरता और शारीरिक बनावट के कारण अलग पहचान रखती है और मेले में उसकी कीमत 55 से 65 के बीच लगाई गई लेकिन उन्होंने बेचने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि मेले में वो कुछ और पशुओं को भी लेकर भी आएंगे।
नगीना की डाइट पर बात करते हुए, फार्म मालिक ने बताया कि नगीना डाइट में सूखे मेवे खाती है और हमेशा 7 से 8 लोगों की टीम हर समय तैनात रहती है। सूखे मेवे के अलावा, घोड़ी को सप्लीमेंट्स और अच्छी गुणवत्ता वाला चारा भी दिया जाता है। नगीना की सुंदरता को बनाए रखने के लिए दिन में दो बार उसके शरीर की मालिश भी की जाती है।
बता दें कि नगीना देशभर में प्रसिद्ध घोड़े दिलबाग की बेटी है और अब तक 5 शो में विजेता रह चुकी है। नगीना को मेले में एसी की बड़ी गाड़ी में लाया गया था। इसके बाद ही नगीना सैलानियों के बीच लोकप्रिय हो गई है। नगीना हर साल मेले का हिस्सा बनती है और उसकी कीमतों में भी उछाल आता है। खुद फॉर्म के मालिक ने नगीना की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...