रूसी हवाई हमलों से यूक्रेन की 50 प्रतिशत विद्युत उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था नष्ट हो गई है। इसके चलते यूक्रेन के करीब एक करोड़ लोग बिजली-पानी की किल्लत झेल रहे हैं। प्रधानमंत्री डेनीज शमीहाल ने कहा है कि यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में लड़ाई तेज हो गई है।
यूक्रेन में ठंड बढ़ती जा रही है। राजधानी कीव में मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है। ऐसे में घंटों के लिए बिजली गुल होना बुजुर्गों और बच्चों के लिए बड़ी समस्या बन रहा है।
पूरे देश में बिजली व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कार्य चल रहा है लेकिन रूस के रह-रहकर हो रहे मिसाइल हमलों से स्थिति बिगड़ती जा रही है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि देश में एक करोड़ लोग बिजली-पानी की किल्लत झेल रहे हैं। लोगों की यह संख्या यूक्रेन की मौजूदा आबादी की एक तिहाई है। संयुक्त राष्ट्र ने ठंडक में बिजली की कमी से मानवीय आपदा खड़ी होने की आशंका जताई है। प्रधानमंत्री शमीहाल ने कहा है कि रूस लगातार नागरिक ठिकानों और संवेदनशील आधारभूत ढांचे को निशाना बना रहा है। इससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन के नेशनल ग्रिड आपरेटर ने कहा है कि रूस ने 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक यूक्रेनी विद्युत संयंत्रों पर छह बड़े हमले किए। इन हमलों में यूक्रेन के शहरों पर सैकड़ों मिसाइल दागे गए और आत्मघाती ड्रोन हमले किए गए।
रूस ने कहा है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के मिसाइल निर्माण् कारखाने को निशाना बनाया, जबकि यूक्रेनी सेना ने कहा है कि उसने जवाबी कार्रवाई में रूस के दो क्रूज मिसाइल, पांच हवा से दागे गए मिसाइल और पांच आत्मघाती ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया है कि खेरसान क्षेत्र में 63 नागरिकों के क्षत-विक्षत शव पाए गए हैं जिन पर बर्बरता के निशान हैं, तो रूस ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान पकड़े गए उसके नागरिकों और सैनिकों में से दस की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। यह युद्ध के नियमों के विरुद्ध है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...