Google Analytics Meta Pixel यूपी में गायत्री प्रजापति के घर मिले 11 लाख के पुराने नोट, 100 संपत्तियों के दस्तावेज - Ekhabri.com

यूपी में गायत्री प्रजापति के घर मिले 11 लाख के पुराने नोट, 100 संपत्तियों के दस्तावेज

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के लखनऊ, अमेठी और कानपुर स्थित उनके और उनके करीबियों के सात ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने छापे मारे। इसके अलावा कानपुर में उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) के ठिकाने पर छापा मारकर तलाशी ली। इन छापों में 100 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस दौरान प्रजापति के लखनऊ स्थित ऑफिस से 11 लाख के पुराने नोट बरामद हुए हैं।

इससे पहले ईडी ने लखनऊ में बिजनौर रोड स्थित प्रजापति के बेटे की कंपनी के ऑफिस, हैवेलक रोड स्थित गायत्री के आवास, अमेठी स्थित गायत्री और उनके एक करीबी के आवास पर छापा मारा। इन ठिकानों पर जांच की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान गायत्री के आफिस से 1.5 लाख नकद बरामद हुए, जबकि 11 लाख के पुराने प्रतिबंधित किए जा चुके नोट भी बरामद हुए।

सूत्रों के अनुसार काला धन को सफेद करने के लिए कई मुखौटा कंपनियां बनाई गई थीं। इसी तरह अमेठी स्थित गायत्री के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। साथ ही गायत्री के बेहद करीबी रहे उनके एक ड्राइवर के ठिकाने की भी तलाशी ली गई। इस ड्राइवर के नाम पर करोड़ों की बेनामी संपत्तियां खरीदी गई हैं।

ईडी की जांच में सामने आया है कि गायत्री ने अपने कई ऐसे करीबियों के नाम पर संपत्तियां खरीदी हैं, जिनकी खुद की माली हालत बेहद खराब है। वे गायत्री के यहां ड्राइवर या घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहे थे। ईडी इससे पहले गायत्री प्रजापति और उनके बेटों के अलावा कई ऐसे लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनके नाम पर संमत्तियों का लेन-देन हुआ है।

Read Also  टीएमसी विधायक ने बीएसएफ पर लगाया आपत्तिजनक आरोप: गुहा बोले- महिलाओं को गलत ढंग से छूते हैं जवान

गायत्री प्रजापति वैसे तो रेप के एक मामले में जेल में हैं लेकिन वह खनन घोटाले समेत कई अन्य आपराधिक मुकद्दमों में भी नामजद हैं। खनन घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई भी उनसे लंबी पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई के मुकदमे को ही आधार बनाकर ईडी ने प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

गायत्री प्रजापति रेप से संबंधित एक मुकद्दमे में मार्च 2017 से ही जेल में हैं। पिछले दिनों उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, जो बाद में सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई थी। इस बीच उनके एक पूर्व मैनेजर बृज भवन चौबे ने भी उन पर लखनऊ में ही एक मुकदमा दर्ज कराया। इसमें गायत्री पर जान से मारने की धमकी देने और जबरन संपत्तियां हड़पने का आरोप है। बृज भवन ने ईडी से भी उनकी शिकायत की थी। उन्होंने ईडी को गायत्री की बेनामी संपत्तियों की जानकारी भी दी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...