Google Analytics Meta Pixel श्रम मंत्रालय के 11 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमित, चुनाव आयोग में भी आया केस - Ekhabri.com

श्रम मंत्रालय के 11 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमित, चुनाव आयोग में भी आया केस

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सोमवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में कोरोना वायरस के मामले सामने आए। श्रम शक्ति भवन में स्थित मंत्रालय में 11 अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली में अबतक कई केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। फिर चाहे वो स्वास्थ्य मंत्रालय हो, रक्षा मंत्रालय या अब श्रम मंत्रालय ही क्यों ना हो। हाल ही में दिल्ली मेट्रो, दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर के कुछ अफसर भी वायरस की चपेट में आए थे।

श्रम मंत्रालय के अलावा चुनाव आयोग में भी कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है। यहां ईवीएम डिविजन में काम करने वाला एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों के आने-जाने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना, एक जगह कम इकट्ठा होना, मीटिंग में दूरी बनाए रखना जैसे नियम शामिल हैं।

बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार बढ़ी है। बीते कुछ दिनों से रोज करीब दस हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच आज से ही देश में अनलॉक वन के दूसरे फेज की शुरुआत हुई है। अब देश में धार्मिक स्थल, मॉल, होटल और रेस्तरां खुल पाएंगे। हालांकि, कुछ राज्यों ने अभी इन्हें बंद ही रखा है। वहीं हर जगह इनके लिए सख्त नियम बनाए गए हैं।

Read Also  ममता के समर्थन में इस भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी को दे डाली नसीहत

वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक और जवान की मौत कोरोना वायरस के चलते हो गई। बताया गया है कि जवान कैंसर से भी पीड़ित था। देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के तीन जवान अब तक इस महामारी की वजह से जान गंवा चुके हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 141वीं बटालियन के 37 वर्षीय कांस्टेबल की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हुई। जवान का अप्रैल से कैंसर का इलाज चल रहा था और बाद में उसे कोरोना संक्रमित भी पाया गया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 11 जवानों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *