Google Analytics Meta Pixel डांस करते वक्त 12 साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान गई जान - Ekhabri.com

डांस करते वक्त 12 साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान गई जान

रायपुररायपुर के राजकुमार कॉलेज(RKC) स्कूल में अजीब ढंग से महज 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। अजीब इस वजह से क्योंकि बच्ची को हुआ क्या ये समझ नहीं आ सका है। मौत से चंद मिनटों पहले बच्ची, स्कूल में अपने साथियों के साथ हंस रही थी, डांस कर रही थी। तभी उसे चक्कर आ गया, बच्ची ने कहा उसे कुछ अच्छा महसूस नहीं हो रहा। इसके बाद बच्ची बेसुध होने लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। ये घटना मंगलवार रात की है। बच्ची के परिजनों को सूचित किया गया। बुधवार को वो भी पहुंचे बच्ची का शव उन्हें सौंप दिया गया। बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, हालांकि इससे पहले मौत की गुत्थी सुलझाने के मकसद ये बच्ची का अस्पताल की ओर से पोस्टमार्टम करवाया गया है। गुरुवार को इस मामले की जानकारी सामने आ सकी है।इस घटना के बारे में राजकुमार कॉलेज के प्रिंसिपल रिटायर्ड लेफ्टीनेंट कर्नल अविनाश सिंह ने बताया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे स्कूल मैनेजमेंट ने अस्पताल पहुंचाया। स्कूल के पास एम्बुलेंस की सुविधा है, उसी के जरिए बच्ची को पास के स्वप्निल अस्पताल ले जाया गया। वहां से बच्ची को रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया। प्रिंसिपल ने कहा- मुझे जानकारी है कि बच्ची की मेडिकल कंडीशन बिगड़ी, डॉक्टर्स इलाज कर रहे थे ,लेकिन उसकी दुखद मौत हो गई। हम बच्ची का नाम और कक्षा नहीं बता सकते, ये प्राइवेसी पॉलिसी के तहत है। बच्ची के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मेडिकल जांच जारी है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि बच्ची के मौत की वजह क्या है। चर्चा है कि बच्ची डांस करते वक्त चोटिल हुई और उसकी मौत हो गई, इसे स्कूल के प्रिंसिपल ने अफवाह बताया है।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
महज 12 साल की बच्ची की मौत कैसे हो गई, स्कूल में भी इस बात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बच्ची के फेफड़ों में समस्या थी, उसे सांस लेने में तकलीफ अधिक होने की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक होती चली गई, बच्ची को वेंटीलेटर पर ले जाया गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। स्कूल प्रबंधन ने इसे मेडिकल मामला बताया है।

Read Also  आचार्य विद्यासागर के उपदेश हमारी पहचान की आधारशिला: केंद्रीय गृह मंत्री
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...