आंध्र प्रदेश में फैली रहस्यमय बीमारी 140 लोग को किया अस्पताल में भर्ती

एलुरु। दुनिया अभी तक कोरोना वायरस से ही जूझ रही है और बेसब्री से वैक्सीन का इंतजार कर रही है , वहीं दूसरी ओर आंध्रप्रदेश में एक और रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी के लक्षण कोविड-19 जैसे नहीं है। आंध्र प्रदेश में इस अजीबोगरीब बीमारी ने सनसनी मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के एलुरू कस्बे के कई इलाकों में अचानक मिर्गी और बेहोश होने जैसे लक्षण दिखे हैं और करीब 140 लोगों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। एलुरु के सरकारी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहन ने कहा कि इलाके में बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को मिर्गी या बेहोशी जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इस रहस्यमयी बीमारी की अभी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। डॉ. मोहन ने कहा कि इस बीमारी के चलते पिछली रात से आज सुबह तक लगभग 140 लोगों को भर्ती और डिस्चार्ज कराया जा चुका है। हालांकि कुछ अन्य रिपोर्टों में तकरीबन 228 लोगों के अस्पतालों में भर्ती कराए जाने की बात कही गई है। डॉक्टरों ने बताया कि लक्षणों में मतली और बेहोशी शामिल हैं।
डॉक्टर बोले, सभी मरीज एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आए
डॉक्टरों का कहना है कि इन मरीजों का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं ना तो ये एक दूसरे के संपर्क में आए हैं। डॉक्टर लगातार इन मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज किसी सामूहिक कार्यक्रम में भी एक साथ जमा नहीं हुए। डॉ. मोहन के मुताबिक बीमारी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मरीजों का लक्षणों के आधार पर इलाज किया जा रहा है। मरीजों की कोरोना जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। विजयवाड़ा में आपात स्थितियों से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...