रायपुर, 24 मार्च 2025: गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में जल संकट से निपटने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर नागरिक को निर्बाध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केवल दफ्तरों तक सीमित न रहकर फील्ड विजिट करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्याओं को मौके पर ही हल करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जल संकट से निपटने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया।
हैंडपंप और नलों की मरम्मत पर फोकस
मुख्यमंत्री ने 15 दिन के विशेष अभियान के तहत पूरे प्रदेश में हैंडपंप और सार्वजनिक नलों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामूली तकनीकी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही मैकेनिक द्वारा जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
मोबाइल वैन से मिलेगी त्वरित सेवा
सरकार ने मोबाइल वैन यूनिट्स की विशेष व्यवस्था की है, जो अगले चार महीनों तक फील्ड में सक्रिय रहकर जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगी।
जल संरक्षण के लिए दीर्घकालिक योजना
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रिचार्ज पिट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और सौर ऊर्जा आधारित पंपों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, भूजल के अनियंत्रित दोहन पर सख्त निगरानी रखने और कम जल-खपत वाली फसलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम सभाओं में जल संरक्षण और भूजल प्रबंधन पर चर्चा कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों को जल प्रबंधन के सफल मॉडल के रूप में विकसित किया जाए।
IMG 20250324 WA0017
सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने की उम्मीद है।
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...