उत्तर प्रदेश के बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस गोदाम में एलपीजी सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने शुरू हो गए। धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि आधा किलोमीटर दूर तक लोग सहम गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक में मौजूद 300 सिलेंडरों में से 100 से ज्यादा फट गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ, जब गोदाम में खड़ा एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में मौजूद चौकीदार, उसकी पत्नी और ट्रक ड्राइवर को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। सिलेंडर फटने से उनके टुकड़े हवा में उछलकर आसपास के गांवों तक जा पहुंचे। करीब एक घंटे तक लगातार धमाकों से इलाका थर्रा उठा और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खतरे को भांपते हुए आसपास के गांवों को तुरंत खाली कराया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान सिलेंडरों के परखच्चे दूर-दूर तक बिखरते रहे, जिससे इलाके में तनाव बना रहा। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आग कैसे लगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक में सिलेंडर लोड थे और गोदाम में कोई बड़ी लापरवाही या तकनीकी खराबी इस हादसे का कारण हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...