Google Analytics Meta Pixel 75 वर्षीय दादी ने लगाई गंगा में 40 फीट ऊपर से छलांग - Ekhabri.com

75 वर्षीय दादी ने लगाई गंगा में 40 फीट ऊपर से छलांग

75 वर्षीय ओमवती इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई हैं। वायरल वीडियो में वह हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर 40 फीट की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगा रही हैं और बहुत फुर्ती से पानी के तेज बहाव को चीरते हुए किनारे पहुंच जाती हैं। उनके जज्बे और फिटनेस को देख लोग हैरान हैं।
हरियाणा के सोनीपत शहर से सटे गांव बंदेपुर की ओमवती के पति राजेंद्र सिंह देशवाल सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। ओमवती तीन दिन पहले हरिद्वार गंगा स्नान करने गई थीं। वहां हरकी पैड़ी वाले गंगा घाट पर स्नान करने से पहले वह रेलिग के पास सीढ़ियों से चढ़कर पहुंचीं। रेलिंग की ऊंचाई करीब 40 फीट है। ओमवती ने वहां से गंगा में छलांग लगा दिया और उफनती गंगा में कुशल तैराक की तरह खुद को संभालते हुए किनारे पर आकर निकलीं। किसी ने उनके कूदने और तैरकर बाहर निकलने का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।
नृत्य और तैराकी में पारंगत बुजुर्ग ओमवती बताती हैं कि उन्होंने बचपन में अपने गांव के जोहड़ (तालाब) में तैरना सीखा था। शादी के बाद भी उन्होंने तैराकी नहीं छोड़ी। कुछ साल पहले एक दुर्घटना के बाद उनके घुटने बदले गए थे। तब वह एक साल तक बिस्तर पर रहीं। उसके बाद उन्होंने खानपान और व्यायाम से खुद को फिर फिट बना लिया। वह नृत्य, तैराकी, छलांग लगाने और दौड़ने में माहिर हैं। ज्यादातर नौजवान भी तैराकी में उनका मुकाबला नहीं कर पाते हैं। दूध-दही और छाछ की शौकीन ओमवती ने बताया कि वह हर हाल में सुबह चार बजे तक बिस्तर छोड़ देती हैं। उनकी पुत्रवधू वीरवती ने बताया कि फुर्ती में वह दादी का मुकाबला नहीं कर पाती है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *