रायपुर। बिलासपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने दो दिन पहले 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया था। हालांकि, रेलवे ने अब इनमें से 16 ट्रेनों को बहाल करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने का काम 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान गरीब रथ और नौतनवा समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनें 13 दिनों तक रद्द रहेंगी और बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं में परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
रद्द की गई 16 ट्रेनों का ट्रिप को रिस्टोर किया गया
- पूर्व में रद्द की गई बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
इसी तरह इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।
बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।
जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को, अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।
रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 11 अक्टूबर को, चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर को।
दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को और निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को चलेगी।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को।
नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।
चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर को, अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर 12 अक्टूबर को।
कटनी-चिरिमिरी मेमू स्पेशल 11 अक्टूबर को।
तथा चिरिमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 12 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी बरौनी-गोंदिया
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बदले हुए रूट पर चलेगी। यह ट्रेन बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। इसी तरह गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी इसी अवधि के दौरान बदले हुए रूट पर चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया-बालघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी के रास्ते चलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...