Google Analytics Meta Pixel नर्मदा एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें फिर दौड़ेंगी पटरी पर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत - Ekhabri.com

नर्मदा एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें फिर दौड़ेंगी पटरी पर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर। बिलासपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने दो दिन पहले 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया था। हालांकि, रेलवे ने अब इनमें से 16 ट्रेनों को बहाल करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने का काम 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान गरीब रथ और नौतनवा समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनें 13 दिनों तक रद्द रहेंगी और बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं में परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

 

रद्द की गई 16 ट्रेनों का ट्रिप को रिस्टोर किया गया

  • पूर्व में रद्द की गई बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय पर चलेगी।

  • इसी तरह इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।

  • बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।

  • जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को, अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।

  • रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 11 अक्टूबर को, चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर को।

  • दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को और निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को चलेगी।

  • दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को।

  • नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।

  • चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर को, अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर 12 अक्टूबर को।

  • कटनी-चिरिमिरी मेमू स्पेशल 11 अक्टूबर को।

  • तथा चिरिमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 12 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी।

 

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी बरौनी-गोंदिया

बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बदले हुए रूट पर चलेगी। यह ट्रेन बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। इसी तरह गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी इसी अवधि के दौरान बदले हुए रूट पर चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया-बालघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी के रास्ते चलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *