उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक सब्जी विक्रेता के बैंक खाते में 172.81 करोड़ रुपये आ गए। आयकर विभाग के नोटिस से उन्हें जानकारी होने के बाद पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। खाते में इतनी बड़ी राशि आने के बाद से घबराकर सब्जी विक्रेता घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं चला गया है।
सब्जी विक्रेता विनोद रस्तोगी के पास करीब छह माह पहले आयकर विभाग, वाराणसी का नोटिस आया था। नोटिस के अनुसार उनके यूनियन बैंक के खाते में 172.81 करोड़ रुपये हैं और इसका टैक्स नहीं भरा गया है। विनोद आयकर विभाग के आफिस पहुंचे और अपने खाते का विवरण दिया। तब उन्हें पता चला कि उनके नाम से एक और खाता चल रहा है, जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं था। विनोद ने कहा कि इस पैसे से उनका कोई लेना-देना नहीं है। किसी ने उनके दस्तावेज का गलत इस्तेमाल करके खाता खोल लिया है।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच कर तथ्य तक पहुंचेंगे। 26 फरवरी को आयकर विभाग से एक बार फिर उन्हीं पैसों के लिए नोटिस भेज दिया गया है। इस बार पूछा गया है कि इतने रुपये कहां से आए और इसका स्रोत क्या है। नोटिस लेकर चार मार्च को वह गहमर थाने गए और प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को सारी बात बताई। वहां से उन्हें साइबर सेल भेजा गया। वहां उनसे उचित प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि जांच को पूर्ण किया जा सके।
प्रभारी साइबर सेल वैभव मिश्रा ने बताया कि विनोद रस्तोगी साइबर सेल कार्यालय आये थे और आयकर विभाग का नोटिस दिखाने के साथ पूरी कहानी बताई। उन्हें उचित कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है। छह महीने पहले भी उन्हें नोटिस मिला था, जिसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...