रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई उन 19 छात्रों की शिकायत पर की है, जिन्होंने यूपीएससी और पीएससी की कोचिंग के लिए फीस जमा की थी लेकिन क्लास शुरू ही नहीं हुई।आरोपी पवन टांडेश्वर, जो ‘कौटिल्य एकेडमी’ का डायरेक्टर है, संस्थान बंद करने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने करीब एक साल की तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी पत्नी और सह-आरोपी रूबी मजूमदार अब भी फरार










