Google Analytics Meta Pixel सुकमा में IED लगाने वाले 2 नक्सली गिरफ्तार - Ekhabri.com

सुकमा में IED लगाने वाले 2 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नक्सलियों की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। पुलिस ने दो माओवादी अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 28 दिसंबर को गोरगुंडा और पोलमपल्ली के बीच सड़कों पर 15 किलो के दो IED बम लगाए थे। पुलिस को पहले ही बम लगाए जाने की सूचना मिल चुकी थी, जिसके बाद सतर्कता दिखाते हुए उन्होंने मौके पर पहुंचकर बमों को निष्क्रिय कर दिया।

 

 

 

 

पकड़े गए नक्सलियों की पहचान 20 वर्षीय माड़वी लक्का और 24 वर्षीय माड़वी हांदा के रूप में हुई है। ये दोनों लंबे समय से माओवादी संगठन के साथ जुड़े हुए थे। माड़वी लक्का उपमपल्ली पंचायत मिलिशिया प्लाटून का सदस्य है, जबकि माड़वी हांदा दुलेड़ आरपीसी मिलिशिया का सदस्य है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने गोरगुंडा और पोलमपल्ली के बीच बम लगाए थे, ताकि जब सुरक्षाबल वहां से गुजरें, तो बमों से विस्फोट किया जा सके।

 

 

 

 

28 दिसंबर को जब सुरक्षा बल एरिया डोमिनेशन के लिए गोरगुंडा और पोलमपल्ली के बीच यात्रा कर रहे थे, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि नक्सलियों ने रास्ते में बम लगाए हैं। तत्पश्चात, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोरनापाल और जरगुंडा के मार्ग पर पहुंचकर बमों को डिफ्यूज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद, पुलिस ने बम लगाने वालों की तलाश तेज कर दी थी और अंततः दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है, और यह कार्रवाई नक्सलियों के द्वारा एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफल रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *